शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण को सुधारने की दिशा में काम करेंगे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्य
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के 59 वां प्रांतीय अधिवेशन के तीसरे दिन तीन बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित हुए। इसमें शिक्षा स्वास्थ्य व पर्यावरण को शामिल किया गया।
बलिया, जेएनएन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के 59 वां प्रांतीय अधिवेशन के तीसरे दिन तीन बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण को शामिल किया गया। इस दौरान नए सदस्यों का भी मनोयन किया गया। वहीं अागामी वर्ष के लिए भी अपनी रूप रेखा तैयार की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीहरि वोरीकर रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने सभी सदस्यों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के साथ ही राष्ट्रभक्ति का मंत्र भी दिया। कहा कि यह संगठन सामाजिक क्षेत्र में अलग रुप में काम करता है। बिना सरकारी मदद के हम व्यवस्था को सुधारने की दिशा में काम करेंगे।
इस अधिवेशन में आजमगढ़, मऊ, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर जिला, संत कबीरनगर, गोरखपुर महानगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित 12 जनपदों नए सदस्य सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। सभी को बताया गया कि आजादी के बाद एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण और अपनी संस्कृति को बचाए और बनाए रखने के लिए पूरे देश में संगठन काम करता है। इसमें विश्वविद्यालयों में पढऩे वाले युवाओं की समुचित भागीदारी के लिए ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना की गई। अधिवेशन का समापन वंदेमारम गीत व ध्वजावतरण के साथ किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री के.एन.रघुनंदन, प्रांत अध्यक्ष डॉ.राजशरण शाही, भूपेंद्र सिंह राणा, रमेश गडिय़ाल, प्रदेश अध्यक्ष सुषमा पांडेय, प्रदेश मंत्री राघवेंद्र प्रताप, संगठन मंत्री आनंद गौरव, अधिवेशन के संयोजक धमेंद्र सिंह आदि पदाधिकारियों की भागीदारी रही। यात्रा में व्यवस्था प्रमुख मयंक शेखर तिवारी, विजय शुक्ला, राकेश गुप्ता, प्रशांत राय, शिवम मिश्र, रतन पाण्डेय, आदित्य तिवारी, आदित्य सिंह, अभिषेक राय, दुर्गेश राय, आलोक सिंह, आनंद सिंह, राकेश गुप्ता व आलोक कुशवाहा आदि शामिल रहे।