समर सिंह की तलाश में पटना और मुंबई में छापेमारी, आकांक्षा दुबे केस में पुलिस कर रही जांच

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की खुदकुशी मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह व संजय सिंह की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस की टीम आरोपितों की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है। एक्ट्रेस की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था।