विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, कहा - 'बाबा विश्वनाथ ने भाजपा को दी डबल हार और डबल जीरो'

By Naushad Khan, Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 03:11 PM (IST)

अखिलेश यादव ने वाराणसी में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने उन्हें "डबल हार" और "डबल ज़ीरो" ...और पढ़ें

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने वाराणसी में भाजपा पर साधा निशाना।

  2. कहा, जनता ने भाजपा को दी 'डबल हार', 'डबल ज़ीरो'।

  3. सपा नेता राजेश यादव नत्थू को दी श्रद्धांजलि।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में जनता ने भाजपा को "डबल हार" और "डबल ज़ीरो" दिया है।

सपा प्रमुख ने विधान परिषद (MLC) चुनावों के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं—आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव—की जीत ने भाजपा को दोहरी मार दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग "डबल इंजन" सरकार और "डबल रफ्तार" विकास के दावे करते थे, उन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया है और अब उन्हें दोहरी हार का सामना करना पड़ा है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जनता ने भाजपा के दावों और ज़मीनी हकीकत के फर्क को समझ लिया है, जिसका असर चुनावों में उनके पूरी तरह सूपड़ा साफ होने के रूप में सामने आया है। इसके पूर्व एयरपोर्ट पहुँचने पर सपा कार्यक्रताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।

स्वागत करने वालो में सांसद वीरेंद्र सिंह, एमएलसी लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा, विधायक तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक लाल बहादुर, पूर्व विधायक राबिया कलाम, धनंजय सरोज, सिराज खान, ज़ुबैर खान, किशन दीक्षित, राजेश सिंह, रीबू श्रीवास्तव, ईशान श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा नेता राजेश यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश यादव

पा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को सीर गोवर्धनपुर डाफी के रहने वाले सपा नेता राजेश यादव नत्थू की असमय हृदयाघात से मौत के बाद उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जहां श्रद्धांजलि देने के बाद उनके स्वजन और पत्नी चंदा यादव से मिलकर ढाढ़स देते हुए दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिए।

इस दौरान उन्होंने पिता बच्चा यादव, भाई बृजेश यादव, पत्तू यादव और राजेश के बेटे साजन और बिटिया के अलावा पारिवारिक सदस्य और हमेशा साथ रहने वाले कल्याण यादव, संतोष यादव झब्बू, भैयालाल से भी मुलाकात की।

स्वजनों से मिलते समय अखिलेश यादव भावुक होकर कहे कि हमने एक सच्चा सिपाही खोया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। राजेश यादव सपा के जिला उपाध्यक्ष रहे। इनकी पत्नी काशी विद्यापीठ सेक्टर नंबर चार की जिलापंचायत सदस्य हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ी थी। जिसके कारण राजेश यादव नत्थू काफी चर्चा में रहे ।

अंतिम समय में भी पार्टी के लिए रहे समर्पित

पिछले दो दशक से मृतक राजेश यादव नत्थू पार्टी के लिए समर्पित रहे। उनके समर्पण को देखते हुए पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष बनाया और पत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ाया। मौत के कुछ देर पहले राजेश यादव एमएलसी काउंटिंग से वापस लौटने के बाद कार्यक्रम स्थल गए जहां अखिलेश यादव को आना था। मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, ओमप्रकाश सिंह, आनंद मोहन गुड्डू, कल्याण यादव, संतोष यादव झब्बू, सिद्धांत जायसवाल, हरीश मिश्रा, डीएन यादव, हरीश यादव बग्गड़, हिंगलाल बाबा, महेश यादव रहे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।