वाराणसी में खराब मौसम के कारण अखिलेश यादव की जनसभा निरस्त
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 31 अक्टूबर को सेवापुरी विधानसभा के संजोई में प्रस्तावित जनसभा रद्द कर ...और पढ़ें

वाराणसी में खराब मौसम के चलते अखिलेश यादव की जनसभा स्थगित।
HighLights
अखिलेश यादव की जनसभा 31 अक्टूबर को रद्द हुई।
खराब मौसम, वर्षा, जलभराव मुख्य कारण रहे।
किसानों की फसलों को नुकसान भी एक वजह।
जागरण संवादददाता, वाराणसी। सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस कार्यक्रम में बताया कि आगामी 31 अक्टूबर को सेवापुरी विधानसभा अंतर्गत संजोई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित जनसभा लगातार खराब मौसम, वर्षा, जलभराव एवं कीचड़ के कारण तथा किसानों के फसलों को हो रहे नुकसान के कारण निरस्त कर दिया गया है। बताया कि सपा प्रमुख की सभा आगे हो सकती है, इसके लिए मौसम के बेहतर होने का इंतजार किया जा रहा है।