Move to Jagran APP

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी सिंगर समर और उसके भाई संजय की गर्दन पर लटकी तलवार, क्या गिरफ्तार करेगी पुलिस?

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के होटल के कमरे में खुदकुशी मामले में मां की तहरीर पर सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों भाइयों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavMon, 27 Mar 2023 08:02 PM (IST)
Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी सिंगर समर और उसके भाई संजय की गर्दन पर लटकी तलवार, क्या गिरफ्तार करेगी पुलिस?
दोनों भाइयों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के होटल के कमरे में खुदकुशी मामले में मां की तहरीर पर सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों भाइयों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। 

आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर पर सोमवार को सारनाथ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस या तो समर व संजय को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है नही तो उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। 

आकांक्षा की मौत से जुड़े रहस्यों की परतें तो अब खुली शुरू हुई है। सूत्रों का कहना है कि मां अभी और बोलेगी तो कई बेनकाब हो जाएंगे। भोजपुरी अभिनेत्री के आत्महत्या के मामले में कई कड़ियां जुड़ती चली जा रही है। रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। 

आकांक्षा की मां समेत परिवारवाले समर और संजय के करतूतों के काले चिट्ठे खोल रहे हैं। बार-बार इन्हीं दोनों पर दबंगई का इल्जाम लगाया जा रहा है। वैसे भी बॉलीवुड, हॉलीवुड या भोजपुरी फिल्म हो। सब जगह डायरेक्टर, सिंगर, अभिनेता और अभिनेत्री के कहानी और किस्से चलते रहते हैं। इस कहानी में भी आकांक्षा की मौत रूपहले पर्दे पर तरह-तरह के अभिनय के जरिए समाज को संदेश देने का दम्भ भरने वालों की हकीकत की कहानियां का एक हिस्सा है।