Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे केस में एक और CCTV फुटेज आया सामने, देखिये सबसे पहले किसने खोला दरवाजा?

    By Jagran NewsEdited By: Nirmal Pareek
    Updated: Sun, 02 Apr 2023 07:16 PM (IST)

    Akanksha Dubey Suicide अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें घटना के बाद होटल के कमरे का दरवाजा खोलने का दृश्य है। दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

    Hero Image
    आकांक्षा दुबे केस में एक और CCTV फुटेज आया सामने

    जागरण संवाददाता, वाराणसी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे कुछ दिनों पहले वाराणसी के होटल में मृत पाई गई थीं। इस घटना के बाद पुलिस इस केस में जांच कर रही हैं। अब अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें घटना के बाद होटल के कमरे का दरवाजा खोलने का दृश्य है। दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आईं भोजपुरी अभिनेत्री की सारनाथ स्थित एक होटल में लाश मिली थी। 25 मार्च की रात आकांक्षा किसी पार्टी से देर रात वापस अपने होटल लौटी थीं। 25 मार्च को होटल के कमरे में उनका शव मिला। भोजपुरी अभिनेत्री की आत्महत्या के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। वहीं, आकांक्षा की मां भोजपुरी सिंगर पर बेटी की हत्या का आरोप लगा रही हैं। अब रोजाना घटना से जुड़े वीडियो सामने आ रहे हैं। 

    जानकारी के मुताबिक, वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज है। इसमें होटल के कर्मचारी दूसरी चाबी के जरिये कमरे का दरवाजा खोलते दिखाई दे रहे हैं। कई चाबी बदलने के बाद 26 मार्च को सुबह 10:40 बजे कमरे का दरवाजा खुलता है तो सबसे पहले एक महिला अंदर प्रवेश करते दिख रही है। कमरे के अंदर अंदर का दृश्य देख सभी अवाक रह जाते हैं।

    बताते चलें कि आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक और एक्टर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक्ट्रेस की मां का आरोप है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि उनकी हत्या की गई है।