Move to Jagran APP

Akanksha Dubey Death: आकांक्षा के मामा का आरोप- समर ने लिए थे 5 करोड़ रुपये; नई मूवी साइन करने वाली थी एक्ट्रेस

आकांक्षा के सुसाइड केस में भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर जहां आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगे हैं वहीं अब समर पर आकांक्षा के रुपये हड़पने का भी आरोप लगा है। यह आरोप आकांक्षा दुबे के मामा ने लगाया है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavPublished: Mon, 27 Mar 2023 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 07:19 PM (IST)
Akanksha Dubey Death: आकांक्षा के मामा का आरोप- समर ने लिए थे 5 करोड़ रुपये; नई मूवी साइन करने वाली थी एक्ट्रेस
आरोप आकांक्षा दुबे के मामा ने लगाया है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता: आकांक्षा के सुसाइड केस में भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर जहां आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगे हैं, वहीं अब समर पर आकांक्षा के रुपये हड़पने का भी आरोप लगा है। यह आरोप आकांक्षा दुबे के मामा ने लगाया है।

loksabha election banner

आकांक्षा के मामा का कहना है कि भोजपुरी गायक समर सिंह ने आकांक्षा से 5 करोड़ रुपये लिए थे। रुपये वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि देर रात आकांक्षा की मां ने आकांक्षा को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। हालांकि, शनिवार को देर शाम जब बात हुई, तब आकांक्षा ने किसी पार्टी में जाने का जिक्र नहीं किया।

भोजपुरी गायक के भाई ने जान से मारने की दी थी धमकी   

बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती जिले में शूटिंग कर रही थी। तब उसके मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर सिंह के भाई संजय सिंह का फोन आया। फोन पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इस बात की पुष्टि अभिनेत्री की असिस्टेंट रेखा मौर्य ने की है। उसने बताया कि मैडम फोन रखने के बाद सेट पर जोर-जोर से रो रही थी। जिस भोजपुरी गायक पर आरोप लगा है, वह रविवार से गायब है।

10 अप्रैल को नई मूवी साइन करने वाली थी आकांक्षा

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 10 अप्रैल को लखनऊ में एक नई भोजपुरी  फिल्म  साइन करने वाली थी। इसकी जानकारी उनकी हेयर ड्रेसर रेखा मौर्य ने दी। यहां की शूटिंग खत्म कर वह नौ अप्रैल को लखनऊ जाने वाली थी। 

समर सिंह ने इंस्टाग्राम से हटाया साक्ष्य

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के खुदकुशी की घटना के बाद समर सिंह ने इंस्टाग्राम से साक्ष्य को हटा दिया। मृतका के भाई आदित्य दुबे ने बताया कि समर सिंह ने इंस्टाग्राम से अपना पोस्ट हटा दिया है।

माली कुंज क्लब की पार्टी से रात को सारनाथ आई थी अभिनेत्री

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे शनिवार को मंडुआडीह क्षेत्र के महमूरगंज स्थित माली कुंज क्लब में एक पार्टी में शामिल होने के लिए ओला कैब कार से गई थी। पार्टी में उनके साथ विभु विहार कालोनी, मंडुआडीह के अरुण पांडेय व उनकी पत्नी श्रद्धा शामिल थीं। 

पुलिस के अनुसार, श्रद्धा अपने घर चली गई। अरुण पांडेय अपने कार से सारनाथ होटल छोड़ने आ रहे थे। तभी पांडेयपुर पहुंचने के बाद अरुण ने लंका क्षेत्र के टिकरी तारापुर चितईपुर के संदीप को बुलाया। संदीप ने अपनी कार से आकांक्षा को सारनाथ के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित सोमेंद्र होटल पर छोड़ा। 

बिना लाइसेंस के चल रहे होटल के खिलाफ भी होगी जांच

बुद्धा सिटी कालोनी बिना लाइसेंस के चल रहे  होटल सोमेंद्र रेजीडेंसी में भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की खुदकुशी के बाद बिना लाइसेंस के चल रहा होटल का मामला भी प्रकाश में आया। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त  ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि होटल की जांच के लिए एक अलग विंग है। यह विंग होटल व उसके लाइसेंस के बारे में जांच कर कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.