विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न‍ित‍िन गडकरी से मिलने की मांग पर किसान नेता के आवास पर पहरा, छत पर चढ़े अजीत सिंह डोभी

By Mahesh MishraEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 04 Nov 2026 10:29 AM (IST)

किसान नेता अजीत सिंह डोभी नितिन गडकरी से मुलाकात की मांग को लेकर अपने आवास की छत पर चढ़ गए। ...और पढ़ें

नितिन गडकरी से मिलने की मांग पर किसान नेता अजीत सिंह डोभी छत पर चढ़े, प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल।

नितिन गडकरी से मिलने की मांग पर किसान नेता अजीत सिंह डोभी छत पर चढ़े, प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल।

HighLights

  1. किसान नेता अजीत सिंह डोभी छत पर चढ़कर विरोध।

  2. नितिन गडकरी से किसानों की समस्याओं पर मुलाकात की मांग।

  3. NH-233 प्रभावित किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा उठाया।

जागरण संवाददाता (चोलापुर) वाराणसी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलने की मांग को लेकर किसान नेता अजीत सिंह डोभी ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को चोलापुर के बनियापुर स्थित उनके आवास को प्रशासनिक टीम ने घेर लिया।

इससे नाराज किसान नेता भवन की छत पर चढ़ गए और घेराबंदी समाप्त होने तक नीचे नहीं उतरने की बात कही। अजीत सिंह डोभी ने बताया कि पांच नवंबर को नितिन गडकरी के जौनपुर आगमन पर किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की मांग को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी जौनपुर को पत्रक सौंपा था।

इसके अगले दिन उनके आवास पर प्रशासनिक पहरा लगा दिया गया, जिससे ये मंगलवार दोपहर से ही अपने छत पर चढ़े हुए हैं।किसान नेता के अनुसार प्रतिनिधिमंडल मंत्री के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-233 से प्रभावित किसानों के लंबित मुआवजे व ब्याज, अधूरी सड़क पर टोल वसूली और सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी समस्याएं उठाना चाहता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों में उन्हें चौथी बार हाउस अरेस्ट किया गया है। बताया कि किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने प्रशासन से किसानों के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात सुनिश्चित कराने की मांग की, ताकि लंबित समस्याओं का समाधान हो सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।