विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने पत्नी संग की गंगा आरती, बताया 'अद्भुत अनुभव' 

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:19 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 10:21 AM (IST)

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी के साथ वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में भाग लिया।

मां गंगा अपनी पत्नी संग अभिषेक करते वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह

मां गंगा अपनी पत्नी संग अभिषेक करते वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह

HighLights

  1. वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने पत्नी संग की गंगा आरती।

  2. दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का विधि-विधान से पूजन।

  3. 'सुबह-ए-बनारस' कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लिया आनंद।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में रविवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह अपनी पत्नी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शामिल हुए।

आरती देखने से पहले उन्होंने मां गंगा का विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। गंगा सेवा निधि की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, प्रसाद, मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया।

वायुसेना प्रमुख ने विजिटर बुक में लिखा कि 'अद्भुत अनुभव आप सभी को साधुवाद मां गंगा के तट पर आकर इस अद्भुत पल के साक्षी बने'। इससे पहले सुबह एयर चीफ मार्शल ने असि घाट पर सुबह ए बनारस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

कलाकारों ने वाद्य वृंद की प्रस्तुति की। तबले पर पं किशोर मिश्र, सितार पर बुधादित्य प्रधान, सारंगी पर अनीश मिश्र व बांसुरी पर नीष ग्यावली ने मनमोहक प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में वाराणसी हाईवे पर महिला को धक्का देकर गिराया, मौत के बाद लूट की आशंका