काठमांडू में खराब मौसम ने रोकी एयर अरबिया की राह, वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट हुआ विमान
काठमांडू में खराब मौसम के कारण शारजाह से आ रही एयर अरबिया की एक उड़ान को वाराणसी के लाल बहादुर ...और पढ़ें

काठमांडू के खराब मौसम से एयर अरबिया विमान वाराणसी में उतरा।
HighLights
काठमांडू में खराब मौसम के कारण विमान डायवर्ट हुआ।
एयर अरबिया की उड़ान वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी।
174 यात्रियों के साथ विमान काठमांडू के लिए रवाना।
जागरण संवाददाता (बाबतपुर) वाराणसी। नेपाल की राजधानी काठमांडू में खराब मौसम का असर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय विमान संचालन पर देखने को मिला। मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण शारजाह से काठमांडू जा रहे एयर अरबिया के एक विमान को बीच रास्ते से डायवर्ट करना पड़ा। विमान को सुरक्षित लैंडिंग के लिए वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भेजा गया। यहां दोपहर करीब 14:42 बजे विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में 174 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार एयर अरबिया का विमान संख्या G9-532 शारजाह से काठमांडू के लिए निर्धारित समय पर रवाना हुआ था। विमान जब काठमांडू पहुंचने वाला था, उसी दौरान वहां मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग में परेशानी की स्थिति उत्पन्न हो गई। काठमांडू में खराब मौसम को देखते हुए विमान को निर्धारित गंतव्य पर उतारने के बजाय वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
इसके बाद विमान दोपहर करीब 14:42 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के वे नंबर दो पर सुरक्षित उतरा। विमान के वाराणसी पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा और विमान के संचालन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। करीब एक घंटे 24 मिनट तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रुकने के बाद विमान शाम 04:06 बजे 174 यात्रियों को लेकर काठमांडू के लिए रवाना हो गया।