कोलकाता के लिए धुआंधार बैटिंग करने के बाद रिंकू सिंह बाबा दरबार में लगाएंगे हाजिरी, होने वाली ससुराल में भी होगा स्वागत
रिंकू सिंह ने कोलकाता को राजस्थान के खिलाफ चार विकेट से जीत दिलाई, शानदार अर्धशतक जड़कर फिनिशर की भूमिका निभाई। इस धुआंधार पारी के बाद रिंकू वाराणसी पहुंच रहे हैं।

रिंकू सिंह की धुआंधार पारी, कोलकाता को दिलाई जीत; अब बाबा दरबार और ससुराल में होगा स्वागत।
HighLights
रिंकू सिंह ने कोलकाता को चार विकेट से जीत दिलाई।
उन्होंने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा।
अब वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। एक दिन पूर्व कोलकाता में टी-20 मैचों का रूख चंद मिनटों में कैसे बदल जाता है, इसका एक और उदाहरण रविवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में कोलकाता-राजस्थान के मैच में देखने को मिला। इस मैच में कोलकाता को 156 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए उतरा था, लेकिन एक समय पर उसकी स्थिति बेहद खराब हो गई थी।
कोलकाता के छह विकेट मात्र 85 रनों पर गिर गए थे। इस कठिन परिस्थिति में रिंकू सिंह ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए अपनी टीम को चार विकेट से जीत दिलाई। लंबे समय बाद रिंकू उसी फॉर्म में नजर आए, जिसमें क्रिकेट प्रेमी उन्हें हमेशा देखना पसंद करते हैं।
मैच के अंतिम ओवर में कोलकाता को जीत के लिए नौ रन की आवश्यकता थी। रिंकू ने बृजेश शर्मा की पहली दो गेंदों पर चौका लगाकर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। उनकी बल्लेबाजी से स्पष्ट था कि वे मैच को अपने अंदाज में समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन लेने का प्रयास नहीं किया, जबकि अनुकूल क्रीज से बाहर आ गए थे। रिंकू ने चौथी गेंद पर विकेटों के पीछे छक्का जड़कर मैच को समाप्त किया और इस तरह उन्होंने इस सत्र में अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया। 34 गेंदों में उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के भी शामिल रहे।
फार्म में लौटने के बाद रिंकू सिंंह अब सोमवार को काशी पहुंच रहे हैं, जहां वे बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए बाबा दरबार में हाजिरी भी लगाएंगे। इसके बाद वे अपनी होने वाली पत्नी और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के घर जाएंगे, जहां उनका पारंपरिक स्वागत होगा। इस स्वागत के बाद वे भोजन करेंगे और फिर होटल लौटकर विश्राम करेंगे। इसके बाद, अगले मैच के लिए वे वापस लौट जाएंगे।
रिंकू सिंह की इस शानदार पारी ने न केवल उनकी टीम को जीत दिलाई, बल्कि उनके फॉर्म में लौटने की भी उम्मीद जगाई है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक सुखद क्षण था, क्योंकि रिंकू ने अपनी पुरानी पहचान को फिर से जीवित किया। उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और यह साबित कर दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में मैच को अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखते हैं।
कोलकाता की इस जीत ने टीम के आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। रिंकू सिंह की फिनिशर की भूमिका में वापसी ने न केवल उन्हें, बल्कि पूरी टीम को नई ऊर्जा दी है। अब सभी की नजरें अगले मैच पर हैं, जहां रिंकू और उनकी टीम एक बार फिर से अपनी क्षमता को साबित करने के लिए तैयार हैं। परिजनों के अनुसार बाबा पर रिंकू का काफी विश्वास है, इसी भावना के साथ ही वह बाबा दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। वहीं अब उनके समर्थकों को उनकी शादी की डेट सामने आने का इंतजार है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।