श्रीमार्कंडेय महादेव महोत्सव में प्रस्तुति देने वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री हेमा मालिनी
श्रीमार्कंडेय महादेव महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए शनिवार को सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी वाराणसी पहुंची। हेमामालिनी इस समारोह में दुर्गावतार में नजर आएंगी।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 03:10 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 03:10 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। श्रीमार्कंडेय महादेव महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए शनिवार को सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी वाराणसी पहुंची। हेमामालिनी इस समारोह में दुर्गावतार में नजर आएंगी।खास बात यह कि हेमामालिनी अपने 40 सदस्यीय ग्रुप के साथ दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति देंगी। कैथी स्थित श्रीमार्कंडेय महादेव धाम में 22 और 23 दिसंबर को महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।इसमें प्रथम दिन शनिवार को हेमा मालिनी के साथ ही प्रसिद्ध सरोद वादक अमान अली भी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव का आयोजन केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय करा रहा है। श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। यहां पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने इसके विकास का फैसला किया है। इसी के तहत यहां पर महोत्सव की नई परंपरा की शुरुआत की गई है ताकि पर्यटन को बढावा मिल सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें