विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में अकवान चक्रवात का असर पड़ने लगा कमजोर, कोहरे के बीच बादलों की बढ़ी सक्र‍ियता

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 11:23 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में अकवान चक्रवात का असर कमजोर हो रहा है, जिससे मौसम में बदलाव आ रहा है। अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिसके बाद पछुआ हवाएं ठंडक बढ़ाएंगी।

वाराणसी में अकवान चक्रवात का असर कमजोर, कोहरे और बादलों से मौसम में बदलाव।

वाराणसी में अकवान चक्रवात का असर कमजोर, कोहरे और बादलों से मौसम में बदलाव।

HighLights

  1. अकवान चक्रवात का असर अब कमजोर पड़ने लगा है।

  2. अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान।

  3. पछुआ हवाओं से फिर बढ़ेगी गलन और ठंड का जोर।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर हो चला है। एक ओर अकवान चक्रवात का असर है तो दूसरी ओर ठंडक का जोर भी प्रभावी हो चला है। हालांक‍ि वातावरण में चक्रवात की वजह से आर्द्रता में इजाफा होने के बीच वातावरण में न्‍यूनतम तापमान में इजाफा भी हुआ और तापमान में इजाफा होने से लोगों को सुबह की गलन से कुछ राहत भी म‍िली। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 28.5°C दर्ज क‍िया गया जो साामन्‍य से 0.7 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 17.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.7 ड‍िग्री अध‍िक रहा। आर्द्रता न्‍यूनतम 78% और अधिकतम 86% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में बादलों की आवाजाही का दौर रहा और वातावरण में नमी का असर भी बढ़ा रहा। हालांकि‍ बादलों की सक्र‍ि‍यता का दौर भी बना रहा और हवाओं का रुख भी कमजोर रहा। 

शन‍िवार की सुबह आसमान में बादलों की सक्रि‍यता का दौर बना रहा और बादलों की आवाजाही के बीच वातावरण में उमस का असर भी रहा। हालांक‍ि बादलों को आर्द्रता से इतना सपोर्ट नहीं म‍िला क‍ि बार‍िश हो सके। बादलों की आवाजाही के बीच सुबह सूरज का असर भी कमजोर रहा तो दूसरी ओर कोहरा भी अंचलों में घना बना रहा। अंचलों में कोहरे का असर होने के साथ ही वातावरण में नमी का असर भी रहने से लोगों को ठंडक से पर्याप्‍त राहत भी म‍िली। 

मौसम व‍िभाग ने अगले तीन द‍िनों तक कोहरा घना बना रहने का अनुमान जताया गया है। वातावरण में नमी का असर रहने के साथ ही कोहरे का असर भी वातावरण में सक्र‍ियता बनाए रहने का अनुमान मौसम वि‍भाग ने जताया है। अगले चौबीस घंटों के बाद अकवान चक्रवात का असर खत्‍म होने के बाद माना जा रहा है क‍ि पछुआ हवाओं का जोर भी शुरू होगा और पछुआ की वजह से गलन का असर दोबारा प्रभावी होगा। लेकि‍न वातावरण में कोहरे की सक्र‍ियता का अनुमान मौसम व‍िभाग ने अगले तीन द‍िनों के ल‍िए जताया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।