विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएचयू कैंपस में छेड़खानी के आरोपित ने सिपाही की पिस्टल छीन कर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 01:09 PM (IST)

बीएचयू कैंपस में छेड़खानी के आरोपित मैनुद्दीन ने मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस पर हमला कर पिस्टल छीनकर फायरिंग की। ...और पढ़ें

बीएचयू छेड़खानी आरोपित ने पुलिस पर हमला कर पिस्टल छीनी, जवाबी फायरिंग में घायल।

बीएचयू छेड़खानी आरोपित ने पुलिस पर हमला कर पिस्टल छीनी, जवाबी फायरिंग में घायल।

HighLights

  1. बीएचयू छेड़खानी आरोपित मैनुद्दीन ने पुलिस पर हमला किया।

  2. आरोपित ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग की।

  3. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मैनुद्दीन गोली लगने से घायल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू कैंपस में छेड़खानी की घटना के आरोपित मैनुद्दीन ने मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि रास्ते में अस्सी नाले के पास उसने फैंटम दस्ते को धक्का देकर एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित मैनुद्दीन हालपता नारायणपुर, थाना अदलहाट, जिला मीरजापुर और स्थायी पता मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का निवासी है।

पुल‍िस के अनुसार उसे बीएचयू चौकी प्रभारी फैंटम दस्ते के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अस्सी नाले के पास यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।