Move to Jagran APP

आजमगढ़ के मेंहनाजपुर कांड में दुष्कर्म का नामजद आरोपित गिरफ्तार, रविवार होगा महिला का पोस्टमार्टम

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में नामजद आरोपित को पुलिस ने देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए डगरहा गांव के अनिल कुमार सिंह से पूछताछ की जा रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 09:32 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 09:32 PM (IST)
के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में नामजद आरोपित को पुलिस ने देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में नामजद आरोपित को पुलिस ने देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए डगरहा गांव के अनिल कुमार सिंह से पूछताछ की जा रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसमें अनिल सिंह स्कूल का संचालन करते हैं। पूर्व में कोई क्राइम हिस्ट्री नहीं रही है।

loksabha election banner

पति की मर्जी से रविवार होगा महिला का पोस्टमार्टम

मेहनाजपुर थाने के बाहर जहर खाने से मृत महिला का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चूंकि पंचनामा के लिए पांच लोगों की जरूरत होती है, जो अस्पताल में मौजूद नहीं थे। मृतका के पति ने गांव से लोगों के पहुंचने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई है। ऐसे में सुबह पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.