विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में बाइक से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी युवती को ट्रक ने रौंदा

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 03:14 PM (IST)

वाराणसी के पंडितपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 19 पर बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय शिवानी की ...और पढ़ें

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा नेशनल हाईवे पर ट्रक ने युवती को रौंदा।

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा नेशनल हाईवे पर ट्रक ने युवती को रौंदा।

HighLights

  1. पंडितपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 19 पर भीषण दुर्घटना।

  2. 18 वर्षीय शिवानी की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत।

  3. बाइक चालक घायल, ट्रक और ड्राइवर मौके से फरार।

जागरण संवाददाता, (रोहनिया) वाराणसी। थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे 19 पर बुधवार की दोपहर में हुई सड़क दुर्घटना के दौरान शिवानी नामक 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक चला रहा किशन यादव घायल हो गया।

मीरजापुर जिले के कछवां स्थित केवटाबीर का रहने वाल किशन यादव गांव की ही दोस्त शिवानी के साथ बाइक से वाराणसी घूमने जा रहे थे। हाइवे स्थित हेरिटेज अस्पताल के पहले पंडितपुर  गांव के सामने बगल से जा रहे बाइक की टक्कर से अनियंत्रित होकर युवती सड़क की तरफ जा गिरी तभी पीछे से आ रहे ट्रक के पहिये के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक सहित चालक फरार हो गया।

वहीं दुर्घटना के दौरान बाइक सवार पटरी की तरफ जा गिरा जिसे हल्की चोटें आई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतका के स्वजनों में कोहराम मच गया और रोहनिया थाने पहुंचे। दुर्घटना में मृत शिवानी 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी। तीन बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।