विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में नारियल पानी बताकर पिलाया बैटरी का तेजाब, कारीगर की हालत बिगड़ी

By Rajesh Chaube Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 01:16 PM (IST)

वाराणसी के जाल्हूपुर बाजार में एक मोची को नारियल पानी बताकर कथित तौर पर बैटरी का तेजाब पिला दिया गया, ...और पढ़ें

वाराणसी में मोची को धोखे से पिलाया बैटरी का तेजाब हालत गंभीर।

वाराणसी में मोची को धोखे से पिलाया बैटरी का तेजाब हालत गंभीर।

HighLights

  1. मोची को नारियल पानी बताकर पिलाया गया बैटरी का तेजाब।

  2. पीड़ित की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

  3. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। जाल्हूपुर बाजार में जूते सिलने का काम करने वाले एक कारीगर को नारियल पानी के बहाने कथित रूप से बैटरी का तेजाब पिलाने का मामला सामने आया है। तरल पदार्थ पीने के बाद कारीगर की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी लालमन जाल्हूपुर बाजार में दुकान लगाकर जूते सिलने का काम करते हैं। उनकी दुकान के पास ही छेदी सोनकर की फल की दुकान है।

आरोप है कि एक नवंबर 2026 को फल की दुकान पर मौजूद आकाश सोनकर पुत्र नत्थू सोनकर निवासी उकथी, चौबेपुर ने लालमन को पीने के लिए एक तरल पदार्थ दिया था। परिजनों का आरोप है कि नारियल पानी बताकर उन्हें धोखे से बैटरी का तेजाब पिला दिया गया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

शुरुआत में परिजन घरेलू और सामान्य उपचार कराते रहे, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर छह नवंबर को उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।