वाराणसी में पुत्र न होने पर महिला को घर से निकाला, बाहर पुत्री के साथ महिला बैठी धरने पर
वाराणसी में एक महिला को पुत्र न होने के कारण पति ने घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह अपनी ...और पढ़ें

वाराणसी में पुत्र न होने पर महिला को घर से निकाला परिवार ने दिया धोखा।
HighLights
पुत्र न होने पर महिला को घर से निकाला गया।
पीड़िता पिंकी पांडे बेटियों संग रात भर धरने पर बैठी।
पुलिस ने बताया मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ लेदुपुर स्थित जानकी बिहार कालोनी में एक महिला को पुत्र न होने पर पति ने घर से निकाला पूरी रात बाहर पोर्च में बैठ कर अपने अधिकार के लिए धरने पर बैठी हैं । महिला को दो पुत्रियाँ हैं।
पीड़िता महिला 36 वर्षीय पिंकी पांडे ने बताया कि वर्तमान में वह कमला नगर कालोनी, दौलतपुर पांडेयपुर में किराए के मकान में रहती है। इनका सारा खर्चा छोटा भाई राज पाठक चलाते हैं। वह मुंबई में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी सात मई 2007 को वैष्णव प्रकाश पांडेय उर्फ विनय पांडे से जानकी विहार कालोनी लेढूपुर से हुई थी।
मामा मनोज पांडे के अगुआई में ही शादी हुई थी। पिंकी पांडे ने बताया कि उनको दो लड़कियां हैं। कृतिका पांडेय (18) एवं श्रद्धा पांडेय (24) हैं। बताया कि उनके पति वैष्णव प्रकाश पांडेय प्राथमिक विद्यालय पंचराव चिरईगांव में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को घर में जाने लगे तो ससुर देव प्रभाकर पांडे एवं पति वैष्णव प्रकाश ने धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया।
इसके बाद दोनों घर से भाग गए। सास विमला पांडेय ने एवं देवरानी माया पांडेय ने भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। इस मामले स्थानीय थाने पर तहरीर दी गई है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया को दोनों पक्षों का मामले न्यायालय में चल रहा है।