विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनारस में शौचालय के ल‍िए बने गड्ढे में ग‍िरा जहरीला क‍िंंग कोबरा, फ‍िर लोगों ने जो क‍िया वह नजीर बन गई

By Sujeet SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 05 Oct 2026 05:46 PM (IST)

वाराणसी के हाथी गांव में एक निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में जहरीला कोबरा गिर गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल ...और पढ़ें

HighLights

  1. वाराणसी के हाथी गांव में कोबरा शौचालय गड्ढे में गिरा।

  2. ग्रामीणों ने सूझबूझ से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

  3. इंसानियत दिखाते हुए सांप को गांव से दूर छोड़ा।

जागरण संवाददाता, (सेवापुरी) वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के हाथी गांव में सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन मकान के सामने बने शौचालय के गड्ढे में जहरीला कोबरा सांप गिर गया है। सांप को कुएं में देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, हाथी गांव निवासी मोनू पांडेय के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान के सामने शौचालय के लिए बन रहे गड्ढे में अचानक एक जहरीला सांप गिर गया। सुबह ग्रामीणों की नजर कुएं के अंदर पड़े सांप पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सांप के जहरीला होने के कारण लोग काफी सहमे हुए थे। इसके बाद गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बाल्टी और रस्सी की मदद से सावधानीपूर्वक सांप को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान काफी सर्तकता भी बरती गई। 

रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने सांप को गांव से दूर सुरक्षित वातावरण में छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होकर खेतों में चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव के लोगों ने बताया क‍ि सांप भले ही जहरीला हो ले‍क‍िन वह उसकी प्रकृ‍त‍ि है और हम इंसानों की इंसान‍ियत इसी में थी क‍ि मुसीबत में फंसे सांप को सुरक्ष‍ित क‍िया जाए।