विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानसून आख‍िरकार उत्‍तर प्रदेश से समय से पहले ही लौट गया, वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में गुलाबी ठंडक का दौर शुरू

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 04 Oct 2026 11:02 AM (IST)

उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल से मानसून समय से एक सप्ताह पहले ही विदा हो गया है। सोनभद्र के रास्ते बिहार की ओर बढ़ने से वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में गुलाबी ठंडक महसूस की जा रही है।

उत्तर प्रदेश से मानसून की समय पूर्व विदाई, वाराणसी में गुलाबी ठंडक का आगाज।

उत्तर प्रदेश से मानसून की समय पूर्व विदाई, वाराणसी में गुलाबी ठंडक का आगाज।

HighLights

  1. मानसून ने उत्तर प्रदेश से समय से पहले विदाई ली।

  2. सोनभद्र के रास्ते बिहार की ओर बढ़ा मानसून।

  3. वाराणसी सहित पूर्वांचल में गुलाबी ठंडक शुरू हुई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंबे समय तक मानसूनी सक्र‍ियता का दौर पूर्वांचल सह‍ित उत्‍तर प्रदेश में पर्याप्‍त बार‍िश कराने के बाद अब सोनभद्र के रास्‍ते उत्‍तर प्रदेश से मानसून व‍िदा हो चुका है। एक द‍िन पूर्व शन‍िवार को मानसून ने एक झटके में मध्‍य उत्‍तर प्रदेश और पूर्वांचल को पार करते हुए ब‍िहार की ओर रुख कर ल‍िया। इसी के साथ ही इस बार सप्‍ताह भर समय से पूर्व ही मानसून वापस हो गया है। 

मानसून अमूमन तो उत्‍तर प्रदेश से दस अक्‍टूबर तक सोनभद्र के रास्‍ते उत्‍तर प्रदेश से व‍िदायी की राह पकड़ता था ले‍किन इस बार अर्नब चक्रवात की अत‍ि सक्रि‍यता होने की वजह से चार द‍िनों तक लगातार बार‍िश होने के बाद तापमान में ग‍िरावट के साथ ही लोकल हीट‍िंंग में कमी आने की वजह से मानसून की दोबारा सक्र‍ियता के अनुकूल हालात नहीं रहे। लिहाजा माना जा रहा था क‍ि अब गुलाबी ठंडक के अहसास के साथ ही मानसूनी सक्र‍ियता का दौर पूरी तरह से न‍िष्‍क्र‍िय होने वाला है। 

withdrawal_SW

उत्‍तर प्रदेश से आख‍िरकार शन‍िवार को मानसून वापस लौट गया। - आइएमडी

आख‍िरकार मानसून ने पूर्वांचल से शन‍िवार की दोपहर तक व‍िदायी ले ली। अब मानसूनी बार‍िश का दौर उत्‍तर प्रदेश से पूरी तरह से समाप्‍त हो चुका है। इस बार मानसूनी सक्र‍ियता का दौर प्रदेश में औसत से लगभग बीस फीसद तक आख‍िरी दो माह में अध‍िक रहा है। इसकी वजह से इस साल अलनीलो के खतरे के बाद भी सामान्‍य से अध‍िक बार‍िश दर्ज की गई। मौसम वि‍भाग के सभी अनुमानों को धता बताते हुए मानसून ने पर्याप्‍त बार‍िश कराई है। 

अब मानसून की व‍िदायी के साथ ही पूर्वांचल से मानसूनी सक्र‍ियता पूरी तरह से खत्‍म होने के साथ ही गुलाबी ठंडक का भाव स्‍थायी होता जा रहा है। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार इस पूरे सप्‍ताह मौसम का रुख सामान्‍य बना रहेगा। जबक‍ि द‍िन में धूप होगी और रात को तापमान में कमी आने के साथ ही वातावरण का रुख बेहतर होगा। मौसम व‍िभाग ने अनुमानों में जल्‍द ही देश से भी मानसूनी वापसी का अनुमान जताकर जल्‍द ही कुहासे का संकेत द‍िया हैै। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।