उत्तर प्रदेश में 2027 में बसपा सरकार बनाने के लिए सर्व समाज को जोड़ने का काशी में संकल्प
बसपा ने वाराणसी में मंडल स्तरीय बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई। पार्टी ने सर्वसमाज को साथ लेकर मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

काशी में बसपा का संकल्प, 2027 में मायावती को बनाएंगे पांचवीं बार मुख्यमंत्री।
HighLights
वाराणसी में बसपा की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित हुई।
2027 विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का संकल्प लिया।
मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पहड़िया स्थित अशोक नगर कॉलोनी के बहुजन समाज पार्टी मंडल कार्यालय में शुक्रवार को मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता सदन विधान परिषद एवं अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल जोन इंचार्ज दिनेश चंद्रा उपस्थित रहे। अध्यक्षता मुख्य मंडल जोन इंचार्ज रामचंद्र गौतम ने की।
मुख्य अतिथि दिनेश चंद्रा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सोशल इंजीनियरिंग के आधार पर पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि बहन मायावती को पुनः पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए सर्वसमाज दृढ़ संकल्पित है।
बैठक में मुख्य रूप से रवि कुमार एडवोकेट, लक्ष्मण राम एडवोकेट, मुख्य मंडल प्रभारी, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी शिवबोध राम, गाजीपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती, चंदौली जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, वरिष्ठ नेता अवनीश कुमार,
सुभाष चंद्र मांझी, चंदन भारती, पप्पू सिंह, घनश्याम प्रधान, बुझारत राजभर, राजेश भारती, अनुराग, पंकज प्रधान सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वाराणसी जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र शास्त्री एडवोकेट ने किया।