विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के बाद चेन्नई के लिए चलेगी एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन, पूर्वांचल के कामगारों को म‍िलेगी राहत

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 06:44 PM (IST)

रेलवे ने छठ महापर्व के बाद परदेश लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गया से चेन्नई के लिए ...और पढ़ें

छठ के बाद गया से चेन्नई के लिए चलेगी एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन।

छठ के बाद गया से चेन्नई के लिए चलेगी एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन।

HighLights

  1. गया से चेन्नई के लिए एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी।

  2. यह ट्रेन 17 नवंबर को गया से रवाना होगी।

  3. पीडीडीयू मंडल के चार स्टेशनों पर ठहराव दिया गया।

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। छठ महापर्व के बाद परदेश लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया से चेन्नई के लिए एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी 03689 गया-चेन्नई सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 17 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गया जंक्शन से रवाना होगी।

अगले दिन 18 नवंबर को शाम 4:20 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इस ट्रेन का डीडीयू मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन डेहरी आन सोन में सुबह 6:27 बजे, सासाराम में 6:48 बजे और भभुआ रोड में 7:18 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर सुबह 8:23 बजे पहुंचकर 8:30 बजे प्रस्थान करेगी।

21 कोचों वाली इस ट्रेन में चार सामान्य, 11 शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। इसके अलावा दिव्यांगजन अनुकूल सुविधा वाले दो द्वितीय श्रेणी सह सामान एवं ब्रेकयान कोच लगाए जाएंगे। रेलवे की इस पहल से छठ के बाद दक्षिण भारत लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।