विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाजार में सर्दियों के परिधानों की नई रेंज, ओवरसाइज हुडी और विंडशीटर की धूम

By Prakash Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 12:09 PM (IST)

वाराणसी के बाजारों में गुलाबी ठंड के साथ सर्दियों के परिधानों की खरीदारी शुरू हो गई है, जिसमें ओवरसाइज हुडी, ...और पढ़ें

वाराणसी में सर्दियों के कपड़ों की नई रेंज, ओवरसाइज हुडी और विंडशीटर की धूम।

वाराणसी में सर्दियों के कपड़ों की नई रेंज, ओवरसाइज हुडी और विंडशीटर की धूम।

HighLights

  1. ओवरसाइज हुडी और हल्के विंडशीटर युवाओं की पसंद।

  2. ग्राफिक और टेक्स्ट प्रिंट वाले परिधानों का बढ़ा चलन।

  3. ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा से सर्दियों के कपड़ों की कीमतें स्थिर।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम में हल्की ठंडक के साथ ही शहर के बाजारों में सर्दियों के परिधानों की खरीदारी शुरू हो गई है। दिवाली के बाद दुकानों पर जैकेट, स्वेटर, कार्डिगन, इंनर, हुडी और विंडशीटर की नई रेंज सज गई है। इस बार युवाओं की पसंद में ओवरसाइज हुडी और हल्के विंटरवियर शामिल हैं। एब्सट्रैक्ट पैटर्न, टेक्स्ट और ग्राफिक प्रिंट वाले परिधानों का चलन भी बढ़ा है।

अर्दली बाजार के दुकानदार राकेश गुप्ता ने बताया कि ग्राहक अब गर्म कपड़ों में आराम के साथ नए डिजाइन और ट्रेंडी लुक को भी महत्व दे रहे हैं। उनकी पसंद को देखते हुए बाजार में ट्रेंडी रंगों और नए पैटर्न की रेंज मंगाई गई है। लक्सा पर कपड़ाे की दुकान चला रहे अभयजीत ने कहा कि आनलाइन बाजार से मिल रही प्रतिस्पर्धा के कारण इस बार कीमतों में भी बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। अभी खरीदारी करने वालों को डिजाइन और रंगों के अधिक विकल्प मिल रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ बाजार में मांग और तेज होने की उम्मीद है।
---
ओवरसाइज हुडी में दिख रहा नया अंदाज
युवाओं के बीच इस बार ओवरसाइज हुडी का चलन है। सामान्य फिटिंग के बजाय ढीली बनावट और बड़े प्रिंट वाली हुडी पसंद की जा रही है। अलग-अलग रंगों और ग्राफिक डिजाइन में उपलब्ध ये हुडी जींस और कैजुअल परिधानों के साथ पहनी जा रही हैं। कालेज जाने वाले युवाओं के बीच इनकी मांग अधिक दिखाई दे रही है।
---
विंडशीटर की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार
हल्के वजन और आसानी से पहनने की सुविधा के कारण विंडशीटर भी ग्राहकों की पसंद बन रही है। सुबह-शाम की हल्की ठंड में इसे पहनना सुविधाजनक है। बाजार में अलग-अलग रंग और डिजाइन में इसकी रेंज उपलब्ध है। इसके साथ ही घर में इस्तेमाल के लिए कम्फर्टर की खरीदारी भी शुरू हो गई है।
---
ग्राफिक और टेक्स्ट प्रिंट का नया ट्रेंड
इस बार विंटरवियर में एब्सट्रैक्ट पैटर्न, बड़े ग्राफिक और टेक्स्ट प्रिंट वाले डिजाइन की मांग बढ़ी है। सादे रंगों के साथ आधुनिक और ट्रेंडी रंगों के विकल्प भी बाजार में हैं। युवा अब कपड़े खरीदते समय गर्माहट के साथ उनके लुक और डिजाइन पर भी ध्यान दे रहे हैं।
---
आनलाइन प्रतिस्पर्धा से कीमतों पर लगाम
आनलाइन खरीदारी के बढ़ते विकल्पों का असर स्थानीय बाजार पर भी दिख रहा है। दुकानदारों के अनुसार इस बार सर्दियों के परिधानों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार नई रेंज के साथ प्रतिस्पर्धी कीमतें रखने की कोशिश कर रहे हैं।

मुझे ओवरसाइज हुडी पसंद है। यह आरामदायक है और जींस के साथ पहनने पर कैजुअल लुक भी अच्छा आता है। -साहिल गुप्ता

अभी विंडशीटर लेना बेहतर है। हल्की ठंड में काम आ जाएगी और ज्यादा ठंड बढ़ने पर दूसरे गर्म कपड़े भी खरीद लेंगे।-अतुल सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।