विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के रेलवे यार्ड में दून एक्सप्रेस की महिला यात्री बदमाश ने छीनी सोने की चेन

By Anup Kumar Agrahari Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 01:23 PM (IST)

वाराणसी के कैंट स्टेशन के आउटर पर दून एक्सप्रेस की एक महिला यात्री से सोने की चेन छीन ली गई। ...और पढ़ें

वाराणसी में दून एक्सप्रेस की महिला यात्री से चेन स्नैचिंग, कैंट जीआरपी जांच में जुटी।

वाराणसी में दून एक्सप्रेस की महिला यात्री से चेन स्नैचिंग, कैंट जीआरपी जांच में जुटी।

HighLights

  1. दून एक्सप्रेस की महिला यात्री से चेन छीनी गई।

  2. घटना वाराणसी कैंट स्टेशन के आउटर पर हुई।

  3. कैंट जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : कैंट स्टेशन के आउटर पर दून एक्सप्रेस की महिला यात्री से छिनैती का मामला सामने आया है। बर्धवान (पश्चिम बंगाल) से स्थानांतरित मुकदमे को कैंट जीआरपी ने दर्ज कर लिया। उचक्कों की तलाश चल रही है।

पश्चिम मेदिनीपुर निवासी प्रतीक पंजा ने लिखित तहरीर में बताया कि वह गाड़ी संख्या-13010 दून एक्सप्रेस के बी-4 बोगी में अपनी पत्नी सुकन्या के साथ ऋषिकेश से हावड़ा की यात्रा कर रहे थे।

24 अक्टूबर को सुबह लगभग 10.30 बजे सिग्नल मिलने की प्रतीक्षा में ट्रेन कैंट स्टेशन से पहले खड़ी हो गई। इस बीच उनकी पत्नी वाश बेसिन पर अपना चेहरा धो रही थी। मौका देख एक व्यक्ति उनकी पत्नी के गले से सोने का चेन नोचकर नोचकर भाग गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।