विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में रेल मंत्री को बरेका कर्मचारियों की लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 06:46 PM (IST)

डी.एल.डब्ल्यू. मजदूर संघ ने वाराणसी में रेल मंत्री को बरेका कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए ...और पढ़ें

वाराणसी: बरेका कर्मचारियों ने रेल मंत्री को सौंपी लंबित मांगों की सूची।

वाराणसी: बरेका कर्मचारियों ने रेल मंत्री को सौंपी लंबित मांगों की सूची।

HighLights

  1. बरेका कर्मचारियों ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

  2. नए उत्पादन कार्य और पुरानी पेंशन योजना की मांग।

  3. पदोन्नति, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की अपील।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। डी.एल.डब्ल्यू. मजदूर संघ, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध, ने आज माननीय रेल मंत्री को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका), वाराणसी में कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। संघ ने रेलवे बोर्ड और संबंधित अधिकारियों से इन विषयों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई करने तथा संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक निर्धारित करने का अनुरोध किया।

ज्ञापन में संघ ने कहा कि बरेका ने अब तक लगभग 11,000 लोकोमोटिव का निर्माण किया है। संघ के अनुसार, रेलवे बोर्ड के 2026-27 और 2027-28 के उत्पादन कार्यक्रम में बरेका के लिए क्रमशः 460 और 226 लोकोमोटिव का लक्ष्य निर्धारित है। उसने उपलब्ध उत्पादन क्षमता और अनुभवी कार्यबल का उपयोग बढ़ाने के लिए बरेका में ट्रेनसेट, मेमू, वंदे भारत तथा अन्य उपयुक्त रेल उत्पादन कार्य शुरू करने की संभावनाओं पर विचार करने की मांग की।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें
1-बरेका में नए उत्पादन कार्य आवंटित करने की संभावनाओं का रेलवे बोर्ड स्तर पर अध्ययन।
2-पात्र दिव्यांग कर्मचारियों को नियमों के अनुसार पदोन्नति में आरक्षण और संबंधित परिणामी लाभ देना।
3-आरबीइ -155/2023 के अनुरूप पात्र चीफ ला असिस्टेंट कर्मचारियों को अपग्रेडेशन का लाभ देना।
4-22 दिसंबर 2003 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया में शामिल पात्र कर्मचारियों ( एक्‍ट अप्रैन्टिस ) के लिए पुरानी पेंशन योजना ओपीएस के प्रावधानों पर समान रूप से विचार करना।
5-बरेका से स्थानांतरित आवश्यक पदों की समीक्षा, पद सरेंडर पर रोक, रिक्त पदों को भरना, लिपिकीय संवर्ग की संख्या बढ़ाना और लंबित कैडर पुनर्गठन पूरा करना।
6-पात्र टाइमकीपर और संबंधित लिपिकीय कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता तथा अनुमन्य सुविधाएं देना।
7-स्टेनो कैडर की भर्ती, पदोन्नति और पुनर्गठन के लिए स्पष्ट नीति बनाना तथा लंबित पुनर्गठन लागू करना।
टाइमकीपर कैडर की पदोन्नति और पुनर्गठन नीति की समीक्षा कर पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार लाभ देना।
8-बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में लाभार्थियों की संख्या और वास्तविक जरूरत के अनुसार डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के स्वीकृत पद बढ़ाना; एचए कैडर के कर्मचारियों के पदोन्नति अवसरों की समीक्षा करना।
9-लेखा कैडर में पदोन्नति और अपग्रेडेशन से जुड़ी विसंगतियों की समीक्षा कर पात्र कर्मचारियों को समान अवसर देना।
10-बरेका परिसर में कम से कम 50 कमरों वाला रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए हॉलिडे होम स्थापित करना।

संघ ने ज्ञापन में इन मांगों को कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ बरेका की उत्पादन क्षमता, कार्यकुशलता और औद्योगिक संबंधों से जुड़ा बताया। संगठन ने अनुरोध किया कि हुई कार्रवाई की समीक्षा के लिए उसके प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र बैठक की जाए।

इस अवसर पर बी आर एम एस के संगठन मंत्री राधा बल्लभ, अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अजय सिंह ,महामंत्री राकेश कुमार पाण्डेय, संगठन मंत्री श्याम मोहन तिवारी, संगठन सह मीडिया प्रभारी अविनाश पाठक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव, महामंत्री रूपा सिंह, सहायक महामंत्री नजमा बेगम, अमित कुमार श्रीवास्तव, शशांक शेखर, धर्मेन्द्र सिंह के साथ कई संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।