विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में देव दीपावली से शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो, 9.62 करोड़ से चल रहा काम, पुराने लेंस को बदलकर लगेंगे एचडी

By pandey jayprakash(01) Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 05 Oct 2026 11:59 PM (IST)

सारनाथ पुरातत्व खंडहर परिसर में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड शो को देव दीपावली से पहले ...और पढ़ें

सारनाथ में देव दीपावली से शुरू होगा उन्नत लाइट एंड साउंड शो, 9.62 करोड़ से हो रहा नवीनीकरण।

सारनाथ में देव दीपावली से शुरू होगा उन्नत लाइट एंड साउंड शो, 9.62 करोड़ से हो रहा नवीनीकरण।

HighLights

  1. देव दीपावली से सारनाथ में नया लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा।

  2. पुराने लेंस बदलकर एचडी गुणवत्ता वाले उपकरण लगाए जा रहे हैं।

  3. 9.62 करोड़ रुपये की लागत से शो का नवीनीकरण किया जा रहा है।

जेपी पांडेय, जागरण, वाराणसी। सारनाथ पुरातत्व खंडहर परिसर में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड की पिक्चर और साफ दिखेगी एवं आवाज भी स्पष्ट सुनाई देगी। लगभग छह वर्ष पुराने और खराब लेंस को बदलकर नए लगाए जा रहे हैं। मौके पर फाउंडेशन समेत अन्य काम 50 प्रतिशत से अधिक हो गए हैं। सिर्फ लाइट एंड साउंड के उपकरण को स्टाल करना है।

पर्यटन विभाग ने आगामी महीने में 24 नवंबर को होने वाले देव दीपावली पर शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को निर्देश दिया है। शासन ने पर्यटन विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव मुहर लगाते हुए 9.62 करोड़ रुपये स्वीकृत किया था।

बौद्ध अनुयायियों के तीर्थ स्थलों में से एक सारनाथ है, यहां काफी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। पुरातत्व खंडहर परिसर में धमेख स्तूप के उत्तरी दिशा में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड लगाया गया था। लगभग छह वर्ष पहले 7.88 करोड की लागत से लाइट एंड साउंड लगाया गया था।

लाइट एंड साउंड स्थल पर पहले 60 पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था थी लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुर्सी की संख्या बढ़ाकर 120 कर दी गई है। नई कुर्सी पर्यटकों के लिए आरामदायक होगी। इसके अलावा आसपास पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे, यहां पर्यटकों के साथ आने वाले गाइड समेत अन्य लोग बैठ सकेंगे।

प्रसाद योजना से हो रहा काम

पर्यटन मंत्रालय के प्रसाद योजना से नई क्वालिटी के लेंस लगाया जा रहा है। एचडी की पिक्चर साफ दिखाई देगी। साथ ही आवाज स्पष्ट सुनाई देगी। पर्यटन विभाग आवाज को लेकर अभी निर्णय नहीं कर पाया है।

25 मिनट हिंदी और 25 मिनट अंग्रेजी में दिखेगा शो

भारतीय पर्यटकों का शुल्क सोमवार से शुक्रवार तक 100 रुपये तथा शनिवार व रविवार के साथ अवकाश के दिन 150 रुपये है। वहीं, विदेशी पर्यटकों का शुल्क सोमवार से शुक्रवार तक 150 रुपये तथा शनिवार व रविवार के साथ अवकाश के दिन 200 रुपये है। सूर्यास्त होने के साथ 25 मिनट हिंदी और 25 मिनट अंग्रेजी में बुद्ध के जीवन पर शो दिखाई देगा।