बनारस में बीच शहर घूम रहा है तेंदुआ, आतंक की आहट के बीच खुद को सुरक्षित रखने की कर लें तैयारी
सेंट मेरीज स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखने के बाद भी वन विभाग उसे ढूंढ नहीं पाया है। शहर ...और पढ़ें

बनारस में तेंदुए का आतंक जारी, वन विभाग की टीम खाली हाथ लौटी।
HighLights
सेंट मेरीज स्कूल में सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ।
वन विभाग की टीम तेंदुए को ढूंढने में असफल।
शहर में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में चिंता।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सेंट मेरीज स्कूल के भीतर की देर रात की सीसीटीवी फुटेज में सामने आने के बाद भी तेंदुए की कोई लोकेशन सामने नहीं आ सकी है। लोकेशन पर वन विभाग की टीम ने परिसर के भीतर और आसपास झाड़ियों में तलाशने के बाद कुछ नहीं मिलने के बाद टीम वापस लौट गई है।
फिलहाल तेंदुआ स्कूल में नहीं मिला और स्कूल बंद होने के बाद भी सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि वन विभाग की टीम ने भी सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। वन विभाग की जांच के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है और वह खुलेआम शहर में घूम रहा है। तेंदुआ कहां पर है इसकी भी कोई सूचना नहीं है। उसका अगला शिकार कौन है यह भी स्पष्ट नहीं है।
गलियों में आवारा कुत्तों की फौज तो है लेकिन तेंदुए की ताकत के आगे वह कमजोर हैं। तेंदुआ रात में ही शिकार करने निकलता है लिहाजा गली में और पेड़ पौधों का क्षेत्र छावनी में इसके होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन शहर के भीतर तेंदुआ होने की वजह से शहर के लोगों की चिंता स्वाभाविक है। अब गुरुवार की रात तेंदुआ की सक्रियता कहां होगी इसका अनुमान ही लगाया जा सकता है।
वहीं स्कूल दूसरे दिन भी बंद रहेगा लिहाजा स्कूल प्रबंधन की चिंता कुछ कम तो है लेकिन तेंदुए की सक्रियता अगर क्षेत्र में ही बनी रही तो स्कूल में बच्चों की मौजूदगी के बीच तेंदुए की सक्रियता चिंताजनक हो सकती है। हालांकि अभी तेंदुए ने किसी जानवर का शिकार किया हो ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि चंदौली में छोड़े जाने के बाद वहां का तेंदुआ हो सकता है।
