वाराणसी के सेंट मेरीज स्कूल परिसर में सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम को नहीं मिला, शहर में आहट से बढ़ी सतर्कता
चंदौली से आए तेंदुए का असर अब वाराणसी में भी दिख रहा है, जहां गुरुवार सुबह सेंट मेरीज स्कूल परिसर ...और पढ़ें
HighLights
चंदौली से आया तेंदुआ वाराणसी के स्कूल में दिखा।
सेंट मेरीज स्कूल परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने तेंदुआ देखा।
वन विभाग और पुलिस टीम बचाव कार्य में जुटी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चंदौली जिले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाकर तेंदुओं को छाेड़ने का असर अब काशी में भी शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि चंदौली की सीमा को पारकर अब तेंदुए बनारस में आ रहे हैं। कुछ यही हाल नजर आया गुरुवार की सुबह जब पता चला कि शहर के मध्य में मौजूद सेंट मेरीज स्कूल के कैंपस में एक तेंदुआ आकर छिपा हुआ है।
हालांकि स्कूल बंद होने से कोई अनहोनी की घटना सामने नहीं आई लेकिन एयर शो के पहले दिन ही इस प्रकार शहर के बीचों बीच बेखौफ तेंदुआ पहुंचने की घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से बड़ी लापरवाही सामने आई है। तेंदुए की फुटेज सीसीटीवी में सुबह सामने आ सकी जब कैमरे की गतिविधि जांची गई। बताया गया कि परिसर और आसपास झाड़ियों की वजह से आवास के लिए उचित हालात मिलने की वजह से ही तेंदुआ सुरक्षित टहलता नजर आ रहा है।
छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मैरी स्कूल में गुरुवार को तेंदुआ दिखने से इलाकाई लोग परेशान हो उठे। झाड़ियों में टहल रहे तेंदुए पर सबसे पहले स्कूल के सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी। इसके बाद छावनी क्षेत्र प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। स्कूल बंद होने से बच्चों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। इसके बावजूद पुलिस एहतियात बरत रही है।
सेंट मेरी स्कूल के रास्ते पर जन सामान्य की आवाजाही रोक दी गई है। तेंदुआ कहां से भटककर पहुंच आया इस बात को लेकर अभी तक सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा कारणों से वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर जांचा जा रहा है कि तेंदुआ कहां पर छिपा हुआ है। परिसर को पूरी तरह से खंगालने के बाद कहीं भी तेंदुआ नहीं दिखा तो वन विभाग की टीम भी लौट गई।
अब तेंदुआ कहां है इसकी तलाश हो रही है। क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश हो रही है। हालांकि शहर में मुख्य आयोजन होने के बीच अब तेंदुए की तलाश को लेकर काफी चिंंता का माहौल है। वहीं स्कूल प्रबंधन भी अब सकते में हैं कि कहीं परिसर में फिर तेंदुआ आ गया तो बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
