काशी में भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से नाराज अधिवक्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
वाराणसी में अधिवक्ताओं और युवाओं ने धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने ...और पढ़ें
HighLights
धीरेंद्र शास्त्री के श्रीकृष्ण पर टिप्पणी का विरोध।
वाराणसी में अधिवक्ताओं ने पोस्टर जलाकर प्रदर्शन किया।
पुलिस कमिश्नर से मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
जागरण सवंददाता, वाराणसी। भगवान श्रीकृष्ण पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं और युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री का पोस्टर जलाया और विरोध में नारे लगाए। साथ ही पुलिस कमिश्नर से मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता आलोक सौरभ ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने व्यासपीठ पर बैठकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को ‘खेल’ बताया और भगवान को बांटने का काम किया है। इससे करोड़ों सनातनियों की आस्था को चोट पहुंची है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस आयुक्त वाराणसी को तहरीर दी है। उन्होंने मांग की है कि धीरेंद्र शास्त्री कोर्ट में आकर माफी मांगें, तभी माफी स्वीकार होगी।
इस दौरान उनके साथ सुनील यादव, आनंद यादव, संदीप यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि हाल में ही धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने श्रीकृष्ण और श्रीराम को लेकर तुलना की थी, बाद में उन्होंने माफी का भी वीडियो जारी किया था, लेकिन अधिवक्ताओं का कहना है कि माफी व्यासपीठ से ही मांगनी चाहिए, सोशल मीडिया से नहीं।