विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारनाथ घूमने आई जापानी महिला का खोया पर्स खोज कर वापस किया

By KK AsthanaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 05:47 PM (IST)

सारनाथ घूमने आई जापानी पर्यटक चान कोमी का खोया पर्स वाराणसी पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढ निकाला। पुलिस की ...और पढ़ें

सारनाथ में जापानी पर्यटक का खोया पर्स वाराणसी पुलिस ने तत्काल ढूंढा।

सारनाथ में जापानी पर्यटक का खोया पर्स वाराणसी पुलिस ने तत्काल ढूंढा।

HighLights

  1. जापानी पर्यटक चान कोमी का पर्स खोया।

  2. वाराणसी पुलिस ने आधे घंटे में खोजा।

  3. पुलिस की तत्परता की सराहना की गई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ घूमने आई जापानी महिला पर्यटक का घूमते समय पर्स गुम हो गया। परेशान महिला की शिकायत पर पुलिस ने आधे घंटे में पर्स खोज कर वापस किया।

जापानी महिला पर्यटक चान कोमी शनिवार को दिल्ली से काशी पहुंच कर रविवार को सारनाथ घूमने आई थी उसी दौरान इसका पर्स गुम हो गया।

परेशान विदेशी पर्यटक ने स्थानीय थाने पर सूचना दी जिस पे थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ सीसी फुटेज के आधार पर महिला का पर्स पुरातत्व टिकट काउंटर के पास से आधे घंटे में खोज कर वापस किया। विदेशी महिला ने काशी की पुलिस की तत्परता को काफी सराहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।