मुंबई में दोस्ती, सारनाथ में दुष्कर्म के बाद गिरफ्तारी, जौनपुर के युवक और आजमगढ़ की युवती की दास्तान
जौनपुर के विपिन यादव को वाराणसी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मुंबई में दोस्ती के बाद युवती से ज्यादती की और बाद में शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद सारनाथ पुलिस ने कार्रवाई की।

वाराणसी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला जौनपुर का युवक गिरफ्तार।
HighLights
जौनपुर के विपिन यादव को वाराणसी में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार।
आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से ज्यादती की।
मुंबई में दोस्ती के बाद सारनाथ पुलिस ने की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने उसके बाद शादी से इन्कार करने और मारपीट करने के मामले में सारनाथ पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है।
आरोपित की पहचान जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के इकौनी गांव निवासी 32 वर्षीय विपिन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 28 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे सारनाथ थाने के परिसर से गिरफ्तार किया।
सारनाथ एसओ व केस के विवेचक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की जौनुपर के विपिन से मुंबई में दोस्ती हुई। पूर्वांचल के दोनों थे, लिहाजा एक-दूसरे पर विश्वास करते हए करीब आ गए।आरोप है कि विपिन ने शादी का झांसा देकर अपने युवती के साथ कई बार ज्यादती की।
युवती ने जब शादी के लिए बातचीत शुरू की तो पीछे हट गया। वह जौनपुर अपने गांव आ पहुंचा। इसी बीच लड़की भी मंबई से वाराणसी आ पहुंची। यहां दोनों होटल में मिले तो लड़की फिर उसे राजी करना चाही, लेकिन आरोपित अपने रुख पर कायम रहा।
इस बात से नाराज युवती ने थाना सारनाथ में कसे दर्ज कराई तो पुलिस विपिन को थाना पर बुलाई, जहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल पवन कुमार, रविशंकर आदि शामिल रहे।