विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में टक्कर मारकर भाग रही कार को भीड़ ने तोड़ा, चालक की जमकर पिटाई

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 02 Nov 2026 11:57 AM (IST)

वाराणसी में नशे में धुत कार चालक ने बीएचयू परिसर में टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, जिसे छात्रों और ...और पढ़ें

वाराणसी में टक्कर मारकर भाग रही नशेड़ी कार चालक की भीड़ ने की पिटाई, गाड़ी तोड़ी।

वाराणसी में टक्कर मारकर भाग रही नशेड़ी कार चालक की भीड़ ने की पिटाई, गाड़ी तोड़ी।

HighLights

  1. नशे में धुत चालक ने बीएचयू परिसर में कार से टक्कर मारी।

  2. छात्रों और भीड़ ने भाग रही कार को रोककर क्षतिग्रस्त किया।

  3. पुलिस ने चालक और उसके साथी को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही हैदराबाद गेट के समीप रविवार की देर शाम करीब आठ बजे सफेद रंग की चार पहिया कार लंका थाना क्षेत्र के बीएचयू परिसर से दुर्घटना कर हैदराबाद गेट की तरफ भाग रही थी। जिसका पीछा करते हुए काफी संख्या में बीएचयू के छात्र हैदराबाद गेट के पास कार को रोक लिए।

जिसके बाद आक्रोशित भीड़ और छात्रों ने कार सवारों की जमकर पिटाई के बाद कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि चालक नशे में धुत था इसके कारण वह गलत दिशा में कार घुसा दिया। जिसके कारण चालक भाग नहीं पाया और भीड़ की भेंट चढ़ गया।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बीच बचाव कर चालक और कार को थाने पर भेजा। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम मयंक कुमार चौबे निवासी खड़िया कालोनी थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र और कार में साथ बैठा दोस्त आदित्य शुक्ला ग्राम जतपुरा, पोस्ट भोजपुर थाना नगर ऊटारी जिला गढ़वा झारखण्ड के रहने वाले हैं हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।