विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में ईरान से आए मौलाना ने दोषीपुरा में आयोजित मजलिस ए चेहलुम को किया खिताब

By Saurabh Agrawal Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 01:03 PM (IST)

दोषीपुरा में शिया और सुन्नी धर्मगुरुओं ने एक साथ शिरकत कर आपसी सौहार्द और एकता की मिसाल पेश की। ईरान ...और पढ़ें

काशी में ईरान के मौलाना ने दोषीपुरा मजलिस में दिया एकता का संदेश।

काशी में ईरान के मौलाना ने दोषीपुरा मजलिस में दिया एकता का संदेश।

HighLights

  1. दोषीपुरा में शिया-सुन्नी धर्मगुरुओं ने आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

  2. मदरसा कासिमिया के संस्थापक मौलाना सलमान हैदर कुम्मी का चेहलुम मनाया गया।

  3. ईरान से आए मौलाना सैयद कमाल हुसैनी ने मजलिस को खिताब किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। दोषीपुरा स्थित इमाम बारगाह में रविवार को शिया व सुन्नी समुदायों के धर्मगुरुओं ने एक साथ शिरकत कर आपसी सौहार्द और एकता की मिसाल पेश की। मदरसा कासिमिया के संस्थापक मौलाना सलमान हैदर कुम्मी के चेहलुम तथा मौलाना कासिम हुसैन वाएज की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत धनीपुर के कारी मुख्तार आलम ने कुरान की तिलावत से की।

लखनऊ के इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद और ईरान की जामिअतुल मुस्तफा से आए मुख्य वक्ता आयतुल्लाह मौलाना सैयद कमाल हुसैनी ने मजलिस को खिताब किया। कहा कि एक सच्चे धर्मगुरु का दुनिया से विदा हो जाना समाज में एक ऐसा रिक्त स्थान छोड़ जाता है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। कार्यक्रम में लियाकत अली खां ने सोजख्वानी पेश की व संचालन नदीम आबिदी ने किया।

प्रो. अजीज हैदर, जमीन हैदर गाजीपुरी, इरम जाफरी और रेहान बनारसी सहित कई नामचीन शख्सियतों ने कलाम पेश किए। शहर ए मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, जामिया जव्वादिया के प्रमुख मौलाना सैयद शमीमुल हसन, मौलाना सैयद ज़फर अल-हुसैनी समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए तमाम उलेमा भी शामिल हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।