विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में अनियंत्रित बाइक सवार ट्रक के पीछे टकराए, दो की हालत गंभीर

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 04:24 PM (IST)

वाराणसी के रोहनिया में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। इस दुर्घटना में मिसाल ...और पढ़ें

वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, दो युवक गंभीर घायल।

वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, दो युवक गंभीर घायल।

HighLights

  1. रोहनिया में नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटना।

  2. खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित सुपर स्प्लेंडर बाइक।

  3. मिसाल गुप्ता और सूरज शर्मा गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, (रोहनिया) वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर चौकी के अन्तर्गत हैरिटेज हास्पिटल के सामने नेशनल हाइवे के किनारे  एक ट्रक जो खड़ा था। पीछे आ रहे बाइक सवार दो व्यक्ति अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे टकरा गए। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा।

दुर्घटना में घायलों की पहचान सुपर स्प्लेंडर बाइक के नंबर से पुलिस ने की । जिसमें एक युवक का नाम  मिसाल गुप्ता पुत्र भैया लाल   उम्र 22 वर्ष पहाड़िया  रमरेपुर का रहने वाला है जबकि दूसरा युवक सूरज शर्मा 30 वर्ष बिरना थाना धानापुर अमरा चंदौली का रहने वाला है। जिसमें मिसाल गुप्ता की हालत काफी गंभीर है।

घटना के बाद एनएचएआई की टीम ने मौके से ट्रक और बाइक को भदवर चौकी पहुंचाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों की रफ़्तार काफी तेज थी जो अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि दोनों घायलों के स्वजन को सूचना दे दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।