विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में ब्‍यूटी कार्न‍िवल के आयोजन में 'आधी दुन‍िया' के चेहरों की रंगत में न‍िखार पर वि‍मर्श

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 07:11 PM (IST)

वाराणसी में 'श्रेया ब्यूटी कलेक्शन' द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्यूटी कार्निवल में महिलाओं की सुंदरता निखारने और आधुनिक लुक देने ...और पढ़ें

वाराणसी ब्यूटी कार्निवल: महिलाओं की सुंदरता और स्किनकेयर पर विशेषज्ञों का विमर्श।

वाराणसी ब्यूटी कार्निवल: महिलाओं की सुंदरता और स्किनकेयर पर विशेषज्ञों का विमर्श।

HighLights

  1. वाराणसी में दो दिवसीय ब्यूटी कार्निवल का आयोजन।

  2. महिलाओं की सुंदरता और आधुनिक लुक पर विशेष चर्चा।

  3. निःशुल्क त्वचा व बाल विश्लेषण की योजना भी घोषित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। महानगरों की तरह अब अपना शहर बनारस भी चमक दमक ब‍िखेर रहा है। इसी कड़ी में रव‍िवार को वाराणसी ब्यूटी कार्निवल का आयोजन हुआ। इस आयोजन में आधी दुन‍िया के चेहरे की रंगत में न‍िखार ही नहीं उनको आधुन‍िक लुक देने के ल‍िए बड़े ब्रांड के प्रयोगों पर भी व‍िशेषज्ञों की टीम ने अपनी सलाह दी। 

मह‍िलाओं पर केंद्र‍ित इस आयोजन के दौरान 750 एडी हेल्थकेयर की ओर से सारनाथ में आयोजित वाराणसी ब्यूटी कार्निवल में अपने स्किनकेयर ब्रांड ला रवाया को भी प्रस्तुत क‍िया गया। इसके साथ ही चंदौली में के.जी. नंदा हॉस्पिटल में निःशुल्क त्वचा एवं बाल विश्लेषण की योजना की भी जानकारी दी। कहा क‍ि यह लाभ मह‍िलाएं ले सकती हैं।

mahila2

दो दिवसीय वाराणसी ब्यूटी कार्निवल का आयोजन श्रेया ब्यूटी कलेक्शन की ओर से एक और दो नवंबर को सारनाथ स्थित रोज गार्डन में सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक आयोजित हो रहा है। इसमें मह‍िलाएं शाम‍िल हो सकती हैं। आयोजन के दौरान बताया कि‍ हेल्थकेयर की ओर से निदेशक शबनम खान ब्यूटी कार्निवल में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी और अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

बताया गया कि‍ आयोजन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी भी बतौर व‍िशेषज्ञ शाम‍िल हैं। बताया क‍ि चंदौली स्‍थ‍ित अस्‍पताल में हर सप्ताह निःशुल्क त्वचा एवं बाल विश्लेषण कराया जा सकता है। कहा क‍ि इस पहल का उद्देश्य लोगों को त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा देखभाल के उचित विकल्प समझने में सहायता देना है। साप्ताहिक समय-सारणी और अपॉइंटमेंट संबंधी जानकारी अलग से साझा की जाएगी।

mahila1

हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिथुन मजूमदार ने बताया क‍ि “टियर-2 बाजारों में हमारा विस्तार स्थानीय जरूरतों को समझने और भरोसेमंद संबंध बनाने से शुरू होता है। सारनाथ में ला रवाया को प्रस्तुत करने से हमें सौंदर्य क्षेत्र के काशी के पेशेवरों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। वहीं हॉस्पिटल के साथ हमारा सहयोग लोगों को हर सप्ताह निःशुल्क विश्लेषण के माध्यम से अपनी त्वचा और बालों से जुड़ी चिंताओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देगा।”

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।