बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव में 55 प्रत्याशी मैदान में, मतदान 21 और परिणाम 22 दिसंबर को
बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष तथा महामंत्री समेत 21 पदों के लिए 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
वाराणसी, जेएनएन। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष तथा महामंत्री समेत 21 पदों के लिए 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद चुनाव संचालन कर रही वरिष्ठ समिति ने इन प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। मतदान 21 तथा 22 दिसंबर को मतगणना होगी।
वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठापरक अध्यक्ष पद पर छह अधिवक्ता इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव (नन्हें), मोहन सिंह यादव, नित्यानंद राय, पं. धीरेंद्रनाथ शर्मा, रामप्रवेश सिंह व त्रिभुवननाथ के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद के छह उम्मीदवारों में अरुण कुमार सिंह झप्पू, राजीव कुमार गोस्वामी, रणविजय कुमार त्रिपाठी, रत्नेश्वर कुमार पांडेय रत्नेश, शशांक शेखर त्रिपाठी व विवेक कुमार सिंह शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार सिन्हा, ज्योति शंकर उपाध्याय, सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व वकार अहमद सिद्धीकी चुनाव मैदान में है।
उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक वकालत अनुभव) के दो पदों पर अमित कुमार श्रीवास्तव, आशीष शक्ति कुमार तिवारी, अशोक कुमार, दीपक कुमार मिश्र, मुन्नालाल यादव, रामनारायण सिंह के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष के ही (10 वर्ष से कम वकालत) के एक पद पर आशीष कुमार सिंह, जितेंद्र प्रसाद व कृष्ण मोहन पांडेय गुड्डू उम्मीदवार हैं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर अशोक कुमार वर्मा, सुनील कुमार मिश्र व वीरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के लिए राहुल श्रीवास्तव व सुरेंद्र कुमार सेठ भाग्य आजमा रहे हैं।
संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर अजीत यादव, अनिल कुमार गुप्त, गीता देवी, राधेश्याम शर्मा राधे, राहुल सिंह व शिव बहादुर सिंह प्रत्याशी हैं। वहीं प्रबंध समिति के 12 पदों में से छह पदों (10 वर्ष से अधिक वकालत) पर दूधनाथ, मनोज कुमार शर्मा, राकेश कुमार उपाध्याय, रमन प्रसाद श्रीवास्तव, संतोष कुमार चौधरी, बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र व विवेकानंद उपाध्याय तथा शेष छह पदों (15 वर्ष से कम वकालत) पर अजय बरनवाल, अजीत सिंह यादव, आशीष सोनकर, बहादुर सिंह (मुन्ना), चंद्रप्रकाश द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार, ईश्वर देव तिवारी, मुकेश मिश्र, संतोष कुमार मिश्र व शैलेंद्र प्रताप सिंह प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर प्रतिद्वंद्वी न होने के कारण दोनों पदों पर क्रमश: धर्मेंद्र कुमार सिंह व विनोद कुमार का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हैं।
बैनर-पोस्टर हटाने के निर्देश : चुनाव संचालन समिति ने प्रत्याशियों से कचहरी परिसर तथा बाहर लगे पोस्टर, बैनर व कटआउट हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेताया है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए संबंधित प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।