अक्टूबर से सड़कों पर दौड़ेंगी वाराणसी परिक्षेत्र रोडवेज की 523 बसें, परिवहन निगम ने शुरू की प्रक्रिया
परिवहन विभाग में सरेंडर 166 बसों को भी अक्टूबर से सड़कों पर लाने के लिए निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से सड़कों पर यात्रियों की स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। वाराणसी परिक्षेत्र में शामिल 523 बसें अक्टूबर से सड़कों पर दौडऩे लगेंगी।
वाराणसी, जेएनएन। लॉकडाउन में पूरी तरह से बंद रोडवेज की बसें धीरे-धीरे सड़कों पर लौटने लगी हैं। सड़कों पर यात्रियों की संख्या बढऩे पर परिवहन निगम ने परिसर में खड़ी सभी बसों को अक्टूबर माह से चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, परिवहन विभाग में सरेंडर 166 बसों को भी अक्टूबर से सड़कों पर लाने के लिए परिवहन निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से सड़कों पर यात्रियों की स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। वाराणसी परिक्षेत्र में शामिल 523 बसें अक्टूबर से सड़कों पर दौडऩे लगेंगी।
वाराणसी परिक्षेत्र जौनपुर, विंध्य नगरी, गाजीपुर, सोनभद्र, कैंट, काशी और ग्रामीण डिपो में कुल 523 बसें संचालित होती हैं। लॉकडाउन के साथ सभी बसें खड़ी हो गई थी। सिर्फ प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए बसें निकलती थीं। लॉकडाउन खुलने के साथ परिवहन निगम ने एक जून से 50 बसों का संचालन शुरू किया। इसके बाद जैसे-जैसे सड़कों पर मांग बढ़ती गई परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ाती रही। सड़कों पर यात्रियों की संख्या बढऩे पर परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बलिया, देवरिया, आजमगढ़, लखनऊ समेत अन्य मार्गों पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय का कहना है कि सड़कों पर यात्रियों की संख्या को देखकर बसें चलाई जाती है। अब सभी मार्गों पर यात्री निकलने लगे हैं। परिवहन विभाग में सरेंडर 166 बसों को अक्टूबर से चलाने की प्रक्रिया चल रही है। अन्य बसों को तेजी से दुरुस्त कराया जा रहा है जिससे अगले माह से चलाया जा सके।