Move to Jagran APP

50 हजार का इनामी मनीष सिंह मुंबई में गिरफ्तार, माफिया सुभाष ठाकुर की सरपरस्ती में देता था वारदातों को अंजाम

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने रविवार को मुंबई से 50 हजार रुपये के इनामी मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लोगों का विरोध का भी सामना करना पड़ा। बाद में असलियत की जानकारी होने पर लोगों को गुस्सा शांत हुआ।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 08:40 AM (IST)
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने रविवार को मुंबई से 50 हजार रुपये के इनामी मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने रविवार को मुंबई से 50 हजार रुपये के इनामी मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लोगों का विरोध का भी सामना करना पड़ा। बाद में असलियत की जानकारी होने पर लोगों को गुस्सा शांत हुआ। मनीष सिंह जंसा थाना क्षेत्र के दीनदासपुर गांव का निवासी व आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात सुभाष ठाकुर का गुर्गा है।

loksabha election banner

पुलिस के डोजियर के अनुसार उसके खिलाफ मुंबई और महाराष्ट्र में 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसका नाम 20 वर्ष पूर्व मुंबई में 30 जून 2001 को फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला के सचिव अजीत देवानी की हत्या में सामने आया था। इस हत्याकांड में कुख्यात बदमाश अबु सलेम और चोलापुर के इमिलिया गांव निवासी दीपक सिंह दीपू का भी नाम सामने आया था। दीपक सिंह दीपू को साल 2009 में बिहार के विक्रमगंज थाना क्षेत्र में एक लूट कर भागते समय बिहार पुलिस ने मार गिराया था। रोहनिया में आढ़ती हरिनाथ पटेल की हत्या में भी उसका नाम आया था। साल 2007 में रथयात्रा पर एक शादी समारोह में शामिल होने आए सैम्स के निदेशक आरके सिंह की हत्या में उसने सुपारी ली थी। आरके सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपित अशोक तलरेजा पर फायरिंग में भी मनीष आरोपित था। माफिया सुभाष ठाकुर की सरपरस्ती में इसने कई वारदातें की। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि मनीष के पकड़े जाने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। इसकी जानकारी की जा रही है। उसके आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।

सारनाथ पुलिस ने जालंधर से युवती को किया बरामद : सारनाथ पुलिस ने पिछले दिनों भागी युवती को जालंधर (पंजाब) से बरामद कर लिया है, वहीं आरोपित युवक मौका देख भाग निकला। पुरानापुल चौकी प्रभारी मिथलेश कुमार ने माडल टाउन, जालंधर (पंजाब) में एक दुकान पर दबिश देकर युवती को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि अशोक नगर कालोनी (पहड़िया) निवासी युवक सागर एक 20 वर्षीय युवती को विगत 13 जुलाई को भगा ले गया था। इस बाबत युवती की मां ने युवक के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। भागे युवक-युवती जालंधर पहुंचे, जहां अपना खर्च चलाने के लिए युवती वहीं एक दुकान पर नौकरी करने लगी। भागने का शक होने पर दुकानदार ने युवती से उसकी मां का मोबाइल नंबर लेकर फोन कर दिया। युवती की मां ने सूचना सारनाथ पुलिस को दी। युवती को बरामद कर लिया गया। वहीं आरोपी सागर मौका देख कर भाग निकला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.