वाराणसी में खरीदा जाएगा 40 हजार एमटी धान, बड़ागांव ब्लाक में धान खरीद शुरू
वाराणसी जिले में 40 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए कुल 39 क्रय केंद्र ...और पढ़ें

वाराणसी में धान खरीद का लक्ष्य 40 हजार एमटी बड़ागांव में हुई शुरुआत।
HighLights
वाराणसी में 40 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित।
बड़ागांव ब्लॉक में धान खरीद केंद्र आज से शुरू।
पहले दिन 74 क्विंटल धान की खरीद दो किसानों से।
जागरण संवाददाता (बड़ागांव) वाराणसी। जिले में इस बार धान खरीद का कुल लक्ष्य 40 हजार एमटी का मिला है। वही धान खरीद के लिए इस बार जिले में कुल 39 धान क्रय केन्द्र खोला गया है। सरकार द्वारा धान खरीद के लिए एक नवम्बर से सभी केन्द्र खोलने का आदेश दिया है।
जिले में अब तक धान खरीद के लिए कुल 805 किसान आन लाइन आवेदन कर चुके हैं, जिसके साक्षेप में अब तक कुल 490 किसानों के आवेदन का सत्यापन भी हो चुका है। वही बड़ागांव विकास खण्ड में किसानों के धान खरीद के लिए कुल छह धान क्रय केंद्र खोला गया है। वही आज से बड़ागांव ब्लाक में धान खरीद का शुभारंभ हो गया।
धान खरीद केंद्र बेलवा में पहले दिन 23 क्विंटल धान की खरीद जनक पट्टी निवासी किसान धमेंद्र सिंह ने किया। वही दूसरे धान खरीद केंद्र बगिया पर आज देवचनपुर गांव निवासी किसान अनुज सिंह द्वारा 51 क्विंटल धान की खरीद हुआ है। वही धान खरीद के पहले दिन कुल दो किसानों से 74 क्विंटल धान की खरीद हुआ है।
केन्द्र के विपणन निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि धान खरीद का पैसा पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसान के खाते में बैक के माध्यम से 48 घंटे के अंदर चला जाएगा। वही बगिया धान क्रय केंद्र पर धान बेचने आए पहले किसान अनुज सिंह का स्वागत चक खरावन समिति के अध्यक्ष रामबली पटेल ने किया। वही बेलवा धान क्रय केंद्र पर धान बेचने आए किसान धमेंद्र सिंह का स्वागत केन्द्र प्रभारी सद्दाम ने माला पहनाकर किया गया।