आजमगढ़ में सिने तारिका शबाना आजमी के जन्मदिन पर लगे 400 पौधे, केक खिलाकर मनाई खुशियां
सिनेतारिका शबानी आजमी का 69 वां जन्मदिन मिजवां गांव में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने शबाना आजमी की लंबी उम्र की कामना की।
आजमगढ़, जेएनएन। सिनेतारिका शबानी आजमी का 69 वां जन्मदिन मिजवां गांव में धूमधाम से मनाया गया। मिजवां वेलफेयर सोसाइटी सहित कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर, कैफी आजमी गल्र्स इंटर कालेज व कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर की छात्राओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई। कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर में प्रशिक्षिका संयोगिता प्रजापति द्वारा चिकनकारी सेंटर पर केक काटा गया। इसके बाद छात्राओं को खिलाया।
इस दौरान छात्राओं ने शबाना आजमी की लंबी उम्र की कामना की। वहीं मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के उप प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में जन्मदिन पर विभिन्न प्रजाति के 400 पौधे लगाए गए। मिजवां में पहली बार सिने तारिका शबाना आजमी के जन्म दिन पर गांव की महिला व पुरुष सहित चिकनकारी सेंटर, बालिका विद्यालय एवं कंप्यूटर सेंटर के छात्र-छात्रा आयोजन में शामिल हुईं। इस अवसर पर मनोज, शमीना, कासिम व डॉ. सीएल सरोज सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।