वाराणसी के कोइराजपुर में आकर थम गया 308 पहियों वाला 'महाट्रक', देखने वालों की उमड़ा हुजूम
बलरामपुर चीनी मिल जा रहा 200 टन से अधिक वजनी वेसल वैक्यूम बॉयलर लेकर चला 308 पहियों वाला ट्रेलर वाराणसी के कोइराजपुर रिंगरोड अंडरपास पर रात के लिए रुका।

308 पहियों वाला ट्रेलर
HighLights
308 पहियों वाला ट्रेलर 200 टन बॉयलर लेकर वाराणसी पहुंचा।
कोइराजपुर रिंगरोड अंडरपास पर रात के लिए यात्रा रोकी गई।
विशालकाय ट्रेलर देखने उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़, पुलिस तैनात।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। ओडिशा के पारदीप बंदरगाह से बलरामपुर चीनी मिल के लिए 200 टन से भी ज्यादा वजनी वेसल वैक्यूम बायलर लेकर चला 308 पहिये वाला ट्रेलर आज सुबह डाफी टोल प्लाजा से आगे के लिए चलते हुए मोहनसराय, राजातालाब, रखैना से रिंगरोड होते हुए उक्त 308 पहिये वाला ट्रेलर शाम लगभग साढ़े छह बजे बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइराजपुर रिंगरोड अंडरपास के पास आकर आज की यात्रा को चालक दल ने विराम किया।
वहीं उक्त विशालकाय ट्रेलर को गांव के पास आने की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण भारी संख्या में ट्रेलर को देखने के लिए भीड़ लग गई वही सुरक्षा के तहत पुलिस भी तैनात है।
वहीं थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि उक्त ट्रेलर हमारे थाना क्षेत्र में रात रुकने के बाद गुरुवार की तड़के सुबह आगे के लिए रवाना होगा।
यह भी पढ़ें- चारपाई से लेकर घर के पूरे सामान के साथ चल रहे 308 पहियों वाले 'महाट्रक' के कर्मचारी, हर दिन बन रहा 30 लोगों का खाना
