विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी के लक्ष्मी कुंड पर 26वां देव दीपावली महोत्सव 24 नवंबर को, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा सरोवर

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 04:01 PM (IST)

काशी के लक्ष्मी कुंड पर 24 नवंबर को 26वां देव दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें 21 हजार दीपक प्रज्वलित किए ...और पढ़ें

लक्ष्मी कुंड पर 26वां देव दीपावली महोत्सव 24 नवंबर को 21 हजार दीपों से जगमगाएगा।

लक्ष्मी कुंड पर 26वां देव दीपावली महोत्सव 24 नवंबर को 21 हजार दीपों से जगमगाएगा।

HighLights

  1. लक्ष्मी कुंड पर 26वां देव दीपावली महोत्सव 24 नवंबर को मनाया जाएगा।

  2. सरोवर पर 21 हजार दीपक प्रज्वलित होंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित।

  3. दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र, सम्मान समारोह भी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्राचीन लक्ष्मी कुंड देव दीपावली महोत्सव का 26वां वर्ष इस बार 24 नवंबर, कार्तिक पूर्णिमा, मंगलवार को मनाया जाएगा। लक्ष्मी कुंड स्थित सरोवर पर इस अवसर पर 21 हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।

आयोजन को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष बबली यादव एवं महामंत्री शिखा चटर्जी ने बताया कि यह आयोजन पिछले 26 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। महोत्सव में माता लक्ष्मी कुंड में जल विहार झांकी सजाई जाएगी।

प्रातः काल रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा, वहीं सायं भव्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन-वादन और कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों द्वारा काशी गौरव रत्न, काशी भूषण रत्न और काशी कौस्तुभ रत्न सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

इसके साथ ही दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राईसाइकिल और जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में संगठन मंत्री गीता दूबे, झरना मुखर्जी, मंत्री रेखा श्रीवास्तव, आरती झा, महासचिव प्रतिभा तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी एवं विनय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।