विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में ड्रम में छिपाकर रखे 23 किलो प्रतिबंधित मांझे को किया बरामद, महिला हिरासत में

By Dhyan chandra SharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 11:51 AM (IST)

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर ड्रम में छिपाकर रखा 23 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद ...और पढ़ें

वाराणसी में 23 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद, महिला गिरफ्तार।

वाराणसी में 23 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद, महिला गिरफ्तार।

HighLights

  1. वाराणसी में 23 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद।

  2. शिवपुर पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को पकड़ा।

  3. महिला ₹350 में खरीदकर ₹400 में बेचने की तैयारी में थी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जानलेवा प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ अभियान चलाते हुए शिवपुर थाना के कांशीराम पुलिस चौकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के पुराने कांशीराम आवास स्थित एक कमरे में छापेमारी करते हुए ड्रम में छिपाकर रखे करीब 23 किलो चाइनीज मांझा को बरामद करते हुए एक महिला को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी शिवपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि कांशीराम पुलिस चौकी इंचार्ज अंबरीश दुबे को सूचना मिली की कांशीराम आवास के एक कमरे में एक महिला द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंध चाइनीज मांझा की बिक्री की जा रही है। पकड़ी गई महिला 40 वर्षीय रेखा देवी बताई जा रही है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आरोपित महिला ने बताया कि गोलगड्डा क्षेत्र से एक मुस्लिम व्यक्ति मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित मांझा लेकर आया तो उन्होंने थोड़े पैसे की लालच में 350 प्रति परेता कीमत के हिसाब से ले लिया जिसे वह ₹400 के ददम से बेचने की तैयारी में जुटी थी।

थाना प्रभारी शिवपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही स्कूलों तथा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मं मान्झे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज कांशीराम अमरीश दुबे, कांस्टेबल नितेश कुमार तिवारी, किशन सोनकर, दीक्षा दुबे शामिल रहे।