विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयर शो के ल‍िए वाराणसी में 135 आकस्मिक, 20 आइसीयू और 10 एचडीयू समेत 165 बेड आरक्षित

By Shivam SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 12:31 PM (IST)

वाराणसी में वायुसेना के एयर शो के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं, जिसमें सरकारी और निजी अस्पतालों ...और पढ़ें

वाराणसी एयर शो: आपात स्थिति से निपटने को 300 बेड आरक्षित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

वाराणसी एयर शो: आपात स्थिति से निपटने को 300 बेड आरक्षित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

HighLights

  1. एयर शो के लिए 300 बेड आरक्षित किए गए।

  2. 57 चिकित्सकीय टीमें और 78 एंबुलेंस तैनात।

  3. घाटों पर आठ अस्थाई चिकित्सालय स्थापित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय वायुसेना एरियल डिस्प्ले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय चिकित्सकीय संस्थानों में 165 बेड आरक्षित कर दिए हैं। इनमें 135 आकस्मिक, 20 आईसीयू और 10 एचडीयू बेड शामिल हैं।
बुधवार को सीएमओ डा. एनपी सिंह ने कंट्रोल रूम सिगरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज लिया।

बतायाकी 22, 24 और 25 अक्टूबर को मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। 26 अक्टूबर तक व्यवस्था को रिजर्व रखा गया है। राजकीय अस्पतालों में कुल 165 बेड के अलावा निजी चिकित्सकीय संस्थानों में भी 130 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 100 आकस्मिक और 30 आईसीयू बेड शामिल हैं। इस तरह दोनों क्षेत्रों में मिलाकर करीब 300 बेड आपात सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जनपद वाराणसी में छह और चंदौली में सात राजकीय चिकित्सालय चिह्नित किए गए हैं। निजी अस्पतालों की संख्या 17 है। घाटों पर आठ अस्थाई चिकित्सालय भी स्थापित हो चुके हैं। कार्यक्रम के लिए 57 चिकित्सकीय टीमें गठित की गई हैं। एंबुलेंस व्यवस्था भी मजबूत है। कुल 78 एंबुलेंस तैनात रहेंगी।

यह भी पढ़ें : काशी में एयर शो की सफलता के लिए मां गंगा की आरती, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद

इनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट की 39 और बेसिक लाइफ सपोर्ट की 15 एंबुलेंस शामिल हैं। 108 सेवा की 13 एंबुलेंस, तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट और हंस फाउंडेशन की आठ एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी। जलमार्ग पर दो वाटर एंबुलेंस और 12 नावें मरीजों को स्थानांतरित करने के लिए तैयार रखी गई हैं।

ब्लड बैंक की संख्या 24 है। सभी रक्त केंद्रों को हर ग्रुप के पांच-पांच यूनिट रक्त सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। राजकीय क्षेत्र में नौ आक्सीजन प्लांट सक्रिय रहेंगे। बड़े राजकीय और निजी संस्थानों में एक-एक मेजर आपरेशन थिएटर भी इन दिनों के लिए आरक्षित कर सुसज्जित रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि एरियल डिस्प्ले के दौरान चिकित्सा तंत्र पूरी तरह अलर्ट रहेगा। घाटों और आसपास के क्षेत्रों में त्वरित सेवा सुनिश्चित करने के लिए टीमें और एम्बुलेंस पहले से तैनात रहेंगी।

य‍ह भी पढ़ें : वाराणसी में मौसम का रुख हो चला बेहतर, कोहरा समय से छंटा तो एयरशो का द‍िखेगा शानदार नजारा