प्रदेश में नियुक्त हों सशक्त लोकायुक्त
वाराणसी : राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को महमूर
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 02:44 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 02:44 AM (IST)
वाराणसी : राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को महमूरगंज स्थित कैंप कार्यालय में हुई। वक्ताओं ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में सशक्त लोकायुक्त की नियुक्ति की जाए। कहा कि लोकपाल व लोकायुक्त के माध्यम से आय से अधिक संपत्ति जब्त कर आर्थिक, शैक्षिक समानता के लिए सभी हाथों में काम सहित सामान्य शिक्षा प्रणाली लागूकर समानता स्थापित किया जा सके। इस अवसर पर डा. राजदेव प्रसाद, डा. प्रमोद पांडेय, राजीव मिश्रा, ठाकुर प्रसाद निगम, रमाकांत त्रिपाठी, शंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें