Move to Jagran APP

गाजीपुर में हिरासत में लिए गए जुलूस निकाल रहे 152 कांग्रेस कार्यकर्ता, देर शाम तक पुलिस लाइन में बैठाए गए

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने जा रहे करीब 152 कार्यकर्ताओं को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस लाइन में सभी को शाम तक बैठाया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 06:41 PM (IST)
गाजीपुर में हिरासत में लिए गए जुलूस निकाल रहे 152 कांग्रेस कार्यकर्ता, देर शाम तक पुलिस लाइन में बैठाए गए
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस।

गाजीपुर, जेएनएन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने जा रहे करीब 152 कार्यकर्ताओं को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस लाइन में सभी को शाम तक बैठाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। शाम साढ़े पांच बजे सभी लोगों को मुचलका पर छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने सिटी रेलवे स्टेशन स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया। राष्ट्रगान गाकर पार्टी के उद्देश्य को पूरा करने की शपथ ली। इसके बाद जुलूस के रूप में महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों को माल्यार्पण के लिए  निकले। इसी बीच पुलिस ने सभी कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। इसके पहले कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राहुल राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे देश के अन्नदाताओं को आंदोलन करने पर मजबूर कर दी है। किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसका विरोध सड़क से सदन तक आज सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर रही है और बिना भय के करती रहेगी। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि गांधीजी ने नमक सत्याग्रह और विदेशी चीजों का बहिष्कार का नारा दिया था। लोग खादी का कपड़ा पहनने लगे। मुंबई में कांग्रेस कमेटी के 1949 के अधिवेशन में गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था, कहा था कि करो या मरो। उनकी इस मुहिम के बाद गांधी जी के साथ देश के सभी बड़े नेता गिरफ्तार हो गए। उसी आंदोलन में वर्ष 1942 में जिले के मुहम्मदाबाद में डा. शिवपूजन राय के नेतृत्व में आठ लोग शहीद हो गए।

सेनानियों के दबाव में 1947 में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश आजाद हुआ। आज पार्टी के स्थापना दिवस पर देश के सभी शहीद सेनानियों व उनके परिवार को हम सभी कांग्रेसी हृदय से नमन करते हैं और प्रतिज्ञा करते हैं कि अन्याय के खिलाफ जन आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में शांति पूर्ण प्रदर्शन पर गिरफ्तार करके कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाए जाने की निंदा की गई। जुलूस में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, सुनील साहू, रविकांत राय, पंकज दुबे, आनंद राय,  चंद्रिका सिंह, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.