पीएम के स्वच्छता अभियान को बढ़ाया डा महेंद्र ने
वाराणसी : प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व रविवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्रनाथ
वाराणसी : प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व रविवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कंदवा तालाब पर कर्मदेश्वर महादेव मंदिर व तालाब के आसपास सफाई की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। बीमारिया गंदगी से ही होती हैं मगर स्वच्छता अभियान से उन्हें भी रोका जा सकता है।
केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा सफाई अभियान को आगे बढ़ाते देख भाजपा कार्यकर्ता उनके पीछे हो लिए। मंत्री ने भी उत्साह का परिचय दिया। सफाई के बाद कूड़ा निस्तारण तक उनकी निगाहें अभियान की निगरानी करती रहीं। उन्होंने कहा कि सफाई प्रतिदिन की प्रक्रिया है। इसे लोगों को अपनी आदत में शुमार करना चाहिए। घर-आंगन की सफाई के बाद बाहर की सफाई भी सभी की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने सुझाव भी दिए। कहा कि सफाई तब कम करनी पड़ेगी जब हम लोग गंदगी कम करेंगे, तय स्थान पर कूड़ा फेकेंगे, साथ ही गंदगी करने वालों को टोकें भी।
अभियान में जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संजय भारद्वाज, प्रभात सिंह, उमेशदत्त पाठक, ज्ञानेश जोशी आदि शामिल थे। इसी क्रम में भगवानपुर गांव के सेक्टर में प्रभारी धैर्यवर्धन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला। होली चिल्ड्रेंस के बच्चों ने अभियान में भाग लिया। इसमें पीयूषवर्धन सिंह, सुरेश सिंह, राजेंद्र शकर पटेल, संतोष, राम इकबाल सिंह आदि थे।