गर्भवती को भर्ती करने से किया इनकार
वाराणसी : कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में गुरुवार की दोपहर कोनिया निवासी गर्भवती शबनम को
वाराणसी : कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में गुरुवार की दोपहर कोनिया निवासी गर्भवती शबनम को भर्ती करने से चिकित्सकों ने इनकार कर दिया।
महिला और उसके परिवारीजन आधा घंटा तक आकस्मिक कक्ष के बाहर खड़े रहे। बाद में पीड़िता ने अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण डा. विमला सिंह से शिकायत की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के चिकित्सकों को भर्ती करने का निर्देश दिया, तब जाकर उसे चिकित्सकीय मदद मिल सकी।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोनिया में रहने वाली शबनम को गुरुवार की दोपहर परिवार के लोग नाव से बाहर निकाले और डिलीवरी कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां महिला डाक्टर ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। जब इसकी पड़ताल की गई तो मालूम हुआ कि पीड़िता एक निजी अस्पताल में चेकअप कराती थी। यही कारण था कि डाक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। फिर महिला ने डा. विमला सिंह को मोबाइल अपना दुखड़ा सुनाया। उनके हस्तक्षेप के बाद शबनम को भर्ती किया गया।