हर जिले में लगे फूलन देवी की मूर्ति
वाराणसी : मां गंगा निषादराज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में फूलन देवी की शहादत दिवस सोमवार
By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 01:57 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 01:57 AM (IST)
वाराणसी : मां गंगा निषादराज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में फूलन देवी की शहादत दिवस सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ने कहा कि फूलन देवी महिलाओं के स्वाभिमान का प्रतीक थीं। सांसद बनने के बाद उन्होंने महिलाओं पर हो रहे शोषण को संसद में उठाया जो कई लोगों को ठीक नहीं लगता था। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से देश के हर जिले में फूलन देवी की मूर्ति लगाने की मांग की। कार्यक्रम में नंदू मांझी, कलाधर साहनी, शरद निषाद, जीतू साहनी, सुरेश मांझी, युवा निषाद समिति के अध्यक्ष अजीत साहनी, अनिल बिंद, बबलू साहनी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें