यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
माडलों ने रैंप पर बिखेरा जलवा
वाराणसी : यह शाम पूरी तरह सुंदरियों के नाम रही जहां माडलों ने रैंप पर धमाल मचाया। चीन में आयोजित मिस

वाराणसी : यह शाम पूरी तरह सुंदरियों के नाम रही जहां माडलों ने रैंप पर धमाल मचाया। चीन में आयोजित मिसेज ग्लोब-2015 प्रतियोगिता में मिसेज एशिया-2015 के ताज से नवाजी गई पुणे की इलाक्षी मोरे की अगुवाई में माडलों ने रैंप पर हुस्न और हुनर का जलवा बिखेरा।
पड़ाव के करीब नवसृजित सितारा होटल के सभागार में बनारसी साड़ी को प्रमोट करने के उद्देश्य से आयोजित फैशन शो में कुल चार राउण्ड हुए। पहले राउण्ड में माडल बनारसी साड़ियों में रैंप पर उतरीं। दूसरा राउंड गोल्डेन, तीसरा औरा और चौथा मिस्टिक रहा। मिसेज ग्लोब-2015 में अपने हुनर से चीन में धूम मचाने वाली युवा डिजाइनर चारू गुप्ता के डिजाइन परिधानों में माडल रैंप पर उतरीं और लोगों के दिलों में उतर गई।
शो में माडलों के हुस्न पर फब रहे परिधान भारतीय व पाश्चात्य मिश्रित लुक दे रहे थे जिससे उनके जीवन की विविध अनुभूतियां बड़ी सहजता से अभिव्यक्त हुईं। रैंप पर आत्मविश्वास से पूर्ण इलाक्षी संग अन्य माडल नए ख्याल व रंगत में दिखीं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर रहीं। रैंप पर मुम्बई, दिल्ली व पुणे की माडलों में मनप्रीत कौर, शीतल कंडवाल, प्रेरणा सिंह, शुभांगिनी, नुताश्री व पूजा सिंह आदि रहीं। फैशन कोआर्डिनेटर की भूमिका में तुषार महाजन, कंचन रोका व मो.मेराज रहे। सौरभ मोहले, शशि द्विवेदी व मेराजुद्दीन कोरियोग्राफर रहे। कोलकाता की बेनजीर ने एंक¨रग की।